नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके दी है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां रुक-रुक कर घमासान मचता है। आज मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चाैंका दिया है। उन्होंने अपना रिजाइन लेटर ट्वीट किया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को भेजे रिजाइन लेटर में लिखा है कि किसी भी मनुष्य के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य के संबंध को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं। इसीलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।

pic.twitter.com/L5wdRql5t3

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) September 28, 2021

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा
बता दें कि करीब 10 दिन पहले कांगेे्रस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद ही चरणजीत सिंह चन्नी को वर्तमान में पंजाब राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया था। सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से लगातार इग्नोर किए जाने से नाराज थे। इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Posted By: Shweta Mishra