नौ दिनों तक चलने वाले देवी मां के उत्सव नवरात्रि की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इस बार देवी मां के आगमन पर आप अपने घर को खूबसूरती से सजा सकते हैं। अगर आप भी डेकोरेशन के कुछ नए और यूनिक आईडियाज की तलाश में हैं तो उसे हम पूरा करेंगे। पढ़िए पूरा आर्टिकल।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार से हो रही है। लगातार नौ रातों तक देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में कई दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल के लिए घर को भी सजाया जाता है। इस बार घर पर देवी मां का स्वागत करने जा रहे हैं तो घर को सुंदर तरीकों से सजा सकते हैं।

1. फूलों से महकाए अपना घर
फूल किसी भी खुशी के मौके पर चार चाँद लगाने के लिए एक बेसिक डेकोरेशन आइटम है। अपनी सुगंध के कारण, फूल हवा से दुर्गंध को दूर करने, और हमारे इमोशंस को बढ़ाने में मदद करते हैं। प्रकृति के फूलों के कई रंग होने के कारण, फूलों का डिजाइन और थीम के अकॉर्डिंग चयन करना काफी आसान होते है। नवरात्री के मौके पर, आप फूलों को अपने घर की दीवारों और खिड़कियों पर सजा सकते हैं। फूलों के गुलदस्ते का उपयोग घर के मंदिर, सीढ़ी, झूमर को सजाने के लिए किया जा सकता है। नवरात्रि, आरती थाली को सजाने के लिए भी फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

2. रंगोली से करे स्वागत
नवरात्रि के नौ दिन नवदुर्गा के नौ रंगों से जुड़े होते हैं। जैसे, शैलपुत्री माता के लिए पहले दिन का रंग नारंगी है। वहीं, देवी ब्रह्मचारिणी के लिए दूसरे दिन का रंग सफेद है। रंगोली और रंगों के माध्यम से एक शुभ अवसर पर कला को दर्शाया जाता है। इसे रंग और फूल दोनों से बनाया जाता है, वहीं कुछ लोग इसे अनाज इत्यादि से भी बनाते है। भारतीय संस्कृति में रंगोली को सौभाग्य से जोड़ा जाता है। इसे बनाने के लिए मामूली खर्च होता है, नवरात्रि के अवसर पर आप भी अपने घर को रंगोली से सजा कर देवी का स्वागत कर सकते हैं।

3. खुद से सजाए दीये
एक दीया आपके घर के माहौल में ऊर्जा भर देता है। यह भारत में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली सजावटी वस्तुओं में से एक है। साधारण दीये घर पर नवरात्रि मंदिर की सजावट को रोशन कर सकते हैं। उन्हें मंदिर में और उसके आसपास दीवारों, बरामदों, बालकनियों और रंगोली पर रखा जा सकता है। इसे और सुंदर बनाने के लिए दीयों को पेंट, ग्लिटर, फलों, और बहुत कुछ के साथ सजा सकते हैं। आप मूड और माहौल सेट करने के लिए आप दिये में सुगंधित मोमबत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. फेयरी लाइट से रौशन करें घर
एलईडी फेयरी साइट अक्सर टुकड़ों को सजाने के लिए उपयोग की जाती हैं। आप उन्हें कांच के जार और बोतलों या पेपर बैग में छेद करके लालटेन के रूप में उपयोग कर सकते हैं। साथ ही आप अपने नवरात्रि मंदिर की सजावट को रोशन करने के लिए इन लाइट से एक हैंगिंग झूमर बनाएं। दीवार पर इन लटकी हुई लाइट के साथ, आप साधारण सेट-अप को सीजन ट्रेंडी और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करता है।

5. बेल्स की माला
नवरात्रि में यूनिक सजावट करने के लिए रंगीन मोतियों और बेल्स का चयन करें। इन सजावट के समान को घर के प्रवेश द्वार, खिड़की, रसोई, मंदिर, या घर के दूसरे हिस्सों में रखा जा सकता है। आपके घर की शोभा बढ़ाने और इसे थीम देने के अलावा, ये बेल्स और मोती घर में सुखद ध्वनि के माध्यम से शांत और अच्छी ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari