भारत में मह‍िलाओं को देवी का दर्जा देने के साथ ही शक्‍त‍ि स्‍वरूपा भी कहा जाता है। हकीकत भी यही है क‍ि देश में मह‍िलाएं काफी तेजी से अपने कदम घर की चहारदीवारी से बाहर न‍िकाल रही हैं। उदाहरण में देश के कुछ खास राज्‍यों का नाम भी ल‍िया जा सकता हैं। नवरात्रि‍ के खास मौके पर यहां पढ़ें इन राज्‍यों के बारे में जहां पुलिस में हैं सबसे ज्या‍दा महिलाएं जो अपराधियों को सिखाती हैं सबक संभालती हैं कानून-व्यवस्था...


पुलिस जैसे विभागों में महिलाएं हो रही हैं शामिलआज महिला सशक्तीकरण तेजी से हो रहा है। महिलाएं अपनी सुरक्षा के साथ ही दूसरों की सुरक्षा का जिम्मा भी उठा रही हैं। घर हो समाज हर किसी की एक गुहार पर तुरंत मदद के लिए पहुंच जाती हैं। तेजी से महिलाएं पुलिस जैसे जिम्मेदार विभागों में भर्ती हो रही हैं। खास बात तो यह है कि सरकारें भी महिलाओं की इन विभागों में भागीदारी कराने की तमाम कोशिशें कर रही हैं। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, गृह मंत्रालय ने देश में महिला पुलिस की भागीदारी की को लेकर साल 2017 की एक रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में साफ हुआ है कि साल दर साल यह महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। साल 2015 में जहां महिला पुलिस की देश में संख्या 1,22,912 थीं। वहीं साल 2017 यह संख्या 140,184 हो गई है।


देश के इन राज्यों में महिला पुलिस का ग्राफ

वहीं अगर देश के उन राज्यों के बारे में बात करें जहां सबसे ज्यादा महिलाएं पुलिस में हैं तो वे राज्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु हैं। रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में 26,208 यानी कि देश की महिला पुलिस में उनकी भागीदारी 18.70% है। वहीं इसके बाद तमिलनाडु का नंबर है। यहां 16,553 यानी कि यहां से देश की महिला पुलिस में इनकी भागीदारी 11.81%  है। इसी सूची में फिर राजस्थान का नंबर आता है। राजस्थान में 8,308 महिलाएं यानी कि  इनकी भागीदारी5.93% हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल से देश की महिला पुलिस में 5.25%  देश की राजधानी दिल्ली से 5.11% और बिहार में 4.93% की भागीदारी है। source: http://bprd.nic.inनवरात्रि व्रत में खाइए ये 5 फूड, तो जरूर होगा फील गुड

Posted By: Shweta Mishra