न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान मार्टिन क्रो आज इस दुनिया को अलविदा कह गए है। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनकी मौत से क्रिकेट जगत शोक में डूब गया। उनकी आत्‍मा की शांति के लिए क्रिकेट जगत के अलावा उनके प्रशंसक भी प्रार्थना कर उन्‍हें सच्‍ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

निजता का ध्यान रखें
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान व दाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन क्रो आखिर कैंसर की जंग से लड़ते हुए हार गए। कप्तान मार्टिन की मौते से उनका पूरा परिवार गम में डूबा है। 53 साल कप्तान मार्टिन क्रो के परिवार में अब उनकी पत्नी व दो सौतेले बच्चे हैं। उनके घर पर सांत्वना देनें के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कप्तान मार्टिन क्रो लगातार श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसके अलावा क्रिकेट जगत में भी उनके जाने का गम साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस दुख की घड़ी में कप्तान मार्टिन क्रो के परिवार ने लोगों से आग्रह किया है कि उनकी निजता का ध्यान रखा जाए। अगर उनकी निजता का हनन हुआ तो उन्हें काफी तकलीफ होगी। बतात चलें कि कप्तान मार्टिन को इस लिंफोमा बीमारी के बारे में 2012 में जानकारी हुई थी। तब से उनका प्रॉपर ट्रीटमेंट हो रहा था।

कई रिकार्ड दर्ज कराए

इस दौरान क्रीमोथेरेपी से राहत भी काफी मिली थी, लेकिन बाद में दो साल पहले एक बार फिर इस बीमारी ने पलटवार कर दिया। जिसके बाद से उनकी हालत सुधरने की बजाय बिगड़ती जा रही थी। कप्तान मार्टिन का करियर लगभग 13 साल का रहा। इस दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। 77 टेस्ट और 143 वनडे इंटरनेशनल मैच में इन्होंने खेला। जिसमें कप्तान ने  5,444 रन बनाए थे। उन्होंने 45.36 की औसत से 17 शतकों की बदौलत यह स्कोर बनाया था। 1982 से 1995 के बीच इन्होंने ये मैच खेले थे। इन्होंने अपने नाम 4,704 रन वन डे मैचों में दर्ज कराए थे। सबसे खास बात तो यह है कि वर्ष 1985 में उन्हें विज़डन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर चुना गया था। इसके अलावा भी उनके नाम पर और भी कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं।

 

inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra