Nick Jonas Performance In India: निक जोनस एयरपोर्ट पर अपने दोनों भाइयों जो जोनस और केविन जोनस के साथ नजर आए। 'जोनस ब्रदर्स' ने एयरपोर्ट पर धांसू एंट्री की और पैपराजी को कई पोज भी दिए। इससे पहले भी निक कई बार मुंबई आए हैं लेकिन अपनी इंडियन पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ। फिर इस बार...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Nick Jonas spotted in Mumbai: बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस इन दिनों मुंबई आए हुए हैं। आज सुबह-सुबह यानी 27 जनवरी को वो एयरपोर्ट पर अपने दोनों भाइयों (जो जोनस और केविन जोनस) के साथ नजर आए। 'जोनस ब्रदर्स' ने एयरपोर्ट पर धांसू एंट्री की और पैपराजी को कई पोज भी दिए। निक कई बार मुंबई आए हैं लेकिन अपनी इंडियन पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ। इस बार उन्हें जोनस ब्रदर्स के साथ देखकर हर कोई थोड़ा सा हैरान था, कि आखिर प्रियंका कहां है? और वो इंडिया क्यों नहीं आई? क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब निक, प्रियंका चोपड़ा के बिना इंडिया आए हों। हालांकि, निक अपने एक कॉन्सर्ट के लिए भाइयों के साथ भारत आए हुए हैं।

कॉन्सर्ट के लिए इंडिया पहुंचे जोनस ब्रदर्स
एयरपोर्ट से सामने आई शानदार तस्वीरों में निक और उनके भाई बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए। उनके आल व्हाइट लुक पर हर किसी की नजर टिक गई। एयरपोर्ट पर क्लिक हुई ये फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गईं। बता दें कि, जोनस ब्रदर्स मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के लिए आए हैं। जोनस भाइयों की तिकड़ी लोलापालूजा कॉन्सर्ट में परफॉर्म करेंगी। जिसे सुनने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं एयरपोर्ट पर उनका तगड़ा स्वैग देखने के बाद अब किसी के लिए भी इस कानसर्ट का वेट करना मुश्किल हो रहा है। सामने आई तस्वीरों में जोनस ब्रदर्स पैपराजी को जमकर पोज देते नजर आ रहे हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

Posted By: Anjali Yadav