UP Assembly Elections 2022 : सपा द्वारा लखनऊ छावनी से राजू गांधी आज अपना नामांकन भरेंगे। ऐसे में अब उन अटकलों पर विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कि सपा घोषित उम्मीदवार का टिकट काटकर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को यहां से चुनावी मैदान में उतार रही है। बता दें कि भाजपा ने मयंक को टिकट देने से इनकार कर ब्रजेश पाठक को इस सीट से उतार दिया है।


लखनऊ (एएनआई)। UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने लखनऊ छावनी सीट से राजू गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजू गांधी आज नामांकन भी दाखिल करेंगे। ऐसे में सपा द्वारा घाेषित उम्मीदवार का टिकट काटकर भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को इस सीट से उतारने जैसी अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा ने मयंक को टिकट देने से इनकार कर दिया और राज्य के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को सीट से मैदान में उतारा। इसके तुरंत बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सपा उन्हें इस सीट से घोषित उम्मीदवार का टिकट काटकर मैदान में उतारेगी लेकिन सपा ने किया था इंतजार


सूत्रों के अनुसार सपा ने देर शाम तक मयंक जोशी के पार्टी में शामिल होने का मन बनाने का इंतजार किया था। रीता बहुगुणा जोशी ने 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और लखनऊ छावनी से तत्कालीन सपा उम्मीदवार अपर्णा यादव को हराया था। इससे पहले रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि अगर उनके बेटे को लखनऊ कैंट सीट से टिकट नहीं मिला तो वह लोकसभा की सदस्यता छोड़ देंगी। हालांकि टिकट कटने के बाद उन्होंने कहा कि वह पार्टी के इस फैसले का सम्मान करती हैं।

मतदान 10 फरवरी से शुरू होगाउत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Posted By: Shweta Mishra