November 2020 Festival: 1 नवंबर से कार्तिक माह की शुरुआत हो रही है। यह माह श्री हरि विष्णु और देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। इस महीने कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। आइए यहां जानें किस दिन पड़ रहा है काैन सा व्रत-त्योहार...

कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। शरद पूर्णिमा के बाद त्योहारों और व्रतों का महीना कार्तिक शुरू हो जाता है। इस साल 1 नवंबर से इस माह की शुरुआत हो रही है। हिदू धर्म में कार्तिक माह को बहुत विशेष माना गया है। कार्तिक माह में दूसरे महीनों की तुलना में ज्यादा त्योहार और व्रत होते हैं। दान-पुण्य के लिए भी यह महीना खास माना जाता है। इस महीने में अहोई अष्टमी, करवा चाैथ से लेकर दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा सब कुछ मनाया जाता है।

अशून्य शयन व्रत - 2 नवंबर

करवा चौथ - 4 नवंबर

अहोई अष्टमी - 8 नवंबर

रंभा एकादशी व्रत - 11 नवंबर

धनतेरस-पूजन - 12 नवंबर

धन्वंतरि जयंती, हनुमान जयंती और नरक चतुर्दशी - 13 नवंबर

दीपावली, महाकाली पूजा - 14 नवंबर

कमला जयंती और भगवान महावीर निर्वाण दिवस -14 नवंबर

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट -15 नवंबर

भाईदूज, चित्रगुप्त पूजा और यमद्धितीया - 16 नवंबर

छठ नहाय-खाय - 18 नवंबर

छठ का खरना - 19 नवंबर

छठ सांध्यकालीन अर्घ – 20 नवंबर

छठ सुबह का अर्घ – 21 नवंबर

गोपाष्टमी - 22 नवंबर

अक्षय नवमी - 23 नवंबर

प्रबोधिनी एकादशी व तुलसी विवाह - 25 नवंबर

प्रदोष व्रत - 27 नवंबर

श्री वैकुंठ चतुर्दशी - 29 नवंबर

कार्तिक पूर्णिमा – 30 नवंबर

Posted By: Shweta Mishra