सड़क पर लड़की को छेड़ने वाले मनचलों की कहानी तो आपने खूब सुनी होगी। ऐसे में कुछ लड़कियां होती हैं जो इन्‍हें नजरअंदाज करना ही बेहतर समझती हैं। वहीं कुछ ऐसी होती हैं जो इन मनचलों को सबक सिखाकर मुंह तोड़ जवाब जरूर देती हैं ताकि उसके बाद ये ऐसी हरकत किसी और लड़की के साथ न कर सकें। इस बात का उदाहरण सामने रखा ओलम्‍पियन कृष्‍णा पूनिया ने। आइए देखें कैसे सरेराह इन्‍होंने सबक सिखाया कुछ मनचलों को।

ऐसी हुई घटना
ये घटना है राजस्थान के चुरू में सादलपुर की। बता दें कि कृष्णा के पति चुरू के ही रहने वाले हैं। यहां दो बहनें रास्ता पार कर रही थीं। सामने की सड़क पर कार में 39 वर्षीय ओलंपियन कृष्णा पूनिया बैठी थीं। अचानक उनकी नजर पड़ी की वो दोनों बहनें कुछ परेशान सी नजर आ रही हैं। इतने में उन्होंने देखा कि तीन मनचले उनको छेड़ रहे थे। चाह कर भी वो दोनों बहनें सहम कर कुछ नहीं कर पा रही थीं।
पढ़ें इसे भी : चीन से पहली बार लंदन के लिए रवाना हुई ट्रेन, 18 दिन में पहुंचेगी ब्रिटेन
मनचलों को देख दौड़ीं कृष्णा
इतने में कृष्णा अपनी कार से उतरीं और मनचलों की ओर दौड़ीं। मनचलों की भी नजर कृष्णा पर पड़ी तो वो समझ गए कि अब उनकी शामत आ गई है। उन्होंने भी जान बचाकर वहां से भागने की कोशिश की। कृष्णा ने तीनों का फिर भी पीछा नहीं छोड़ा। वह करीब 50 मीटर तक उनके पीछे दौड़ीं। उनमें से दो मनचले तो भागने में कामयाब रहे, लेकिन एक को कृष्णा ने दबोच लिया।
पढ़ें इसे भी : नन्हें सुपर हीरो का कमाल! विशालकाय अलमारी के नीचे दबे बच्चे की ऐसे बचाई जान


किया पुलिस के हवाले
इसके बार उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन करके बुलाया और उस मनचले को उनके हवाले कर दिया। अब पुलिस उस मनचले के बयान के आधार पर बाकी दो को भी पकड़ने की कोशिश कर रही है। फिलहाल कृष्णा ने जिस साहस का परिचय दिया है, वो इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं उन बहनों ने भी कृष्णा का शुक्रिया अदा किया।
पढ़ें इसे भी : मिलिए दुनिया के सबसे खुशहाल शख्स से पिछले 15 साल से नहीं हुआ दुखी

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma