किसी भी महिला के लिए सबसे सुखद अहसास होता है मां बनने का। बच्‍चे को जन्‍म देना उसके लिए दुनिया का सबसे सुखद अहसास होता है। वहीं कई बार परिस्‍थतियां जिम्‍मेदार बन जाती हैं एक मां से इस अहसास को अलग करने में। कुछ ऐसा ही हुआ इस बार भी इस मां के साथ। दरअसल यहां एक महिला किसी कारणवश अबॉशन कराने के लिए अस्‍पताल पहुंची लेकिन यहां पहुंचकर उस महिला के साथ जो हुआ उसको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

ऐसा हुआ कुछ
दरअसल महिला जब अबॉशन कराने के लिए अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने सबसे पहले उसकी सोनोग्राफी की। उसकी सोनोग्राफी को देखकर डॉक्टर भी चौंक गए। मां के गर्भ में बच्चा काफी अच्छी तरह से उछलता-कूदता नजर आ रहा था। फिर क्या था, ये नजारा देखने के बाद भला किसके मन में बच्चे के लिए ममता नहीं पैदा होगी। ये देखने के बाद महिला ने अपने फैसले को तुरंत बदल लिया।

ये दिखा उन्हें
इस महिला के साथ हुई ऐसी अनोखी घटना का तुरंत ही वीडियो भी बनाया गया। अब उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो को देख रहे हैं, जिसमें बच्चा बेहद फुर्ती के साथ डांस करता नजर आ रहा है। आप भी देखिए, ये प्यारा सा वीडियो...।

 


Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

    

Posted By: Ruchi D Sharma