Ganapath First Look: बॉलीवुड के कमाल एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। टाइगर अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो अपलोड करते रहते हैं कभी डांस की तो कभी स्टंट की। कुछ घंटो पहले ही टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। ये फोटो उनकी अगली फिल्म गणपत से उनके फर्स्ट लुक पर से पर्दा उठा रही है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ganapath First Look: बॉलीवुड के कमाल एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। टाइगर अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो अपलोड करते रहते हैं कभी डांस की तो कभी स्टंट की। कुछ घंटो पहले ही टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। ये फोटो उनकी अगली फिल्म गणपत से उनके फर्स्ट लुक पर से पर्दा उठा रही है। फैंस को हमेशा से ही टाइगर का धाकड़ अंदाज पसंद आता रहा है। इस बार भी वो अपने दमदार स्टाइल के साथ अपने फैंस के सामने आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

View this post on Instagram A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

कैसा है पहला पोस्टर?
फिल्म के पहले पोस्टर में टाइगर श्रॉफ काफी स्मार्ट लग रहे हैं। हाथ में बॉक्सिंग बैंडेज पहने गुस्से में देखने वाला टाइगर का ये लुक फैंस को भी काफी पसंद आया। उनके बॉक्सिंग बैंडेज में आग भी लगी हुई है इसके अलावा उनके पीछे काफी सारी भीड़ भी है। इस फोटो को देखकर साफ समझ आ रहा है कि अब टाइगर फाइट करने के लिए तैयार हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ''उसको कोई क्या रोकेगा...जब बप्पा का है उसपे हाथ। आ रहा है गणपत...करने एक नई दुनिया की शुरुआत।''

View this post on Instagram A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

कब आएंगी 'गणपत'?
टाइगर श्रॉफ के फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 2020 में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसके बाद से फिल्म को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया। फैंस लंबे समय से फिल्म की फ्रेश अपडेट के इंतजार में थे। बात करें इस फिल्म के रिलीज की तो गणपत अपकमिंग 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। ये एक पैन इंडिया फिल्म है जो हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

Posted By: Anjali Yadav