इश्‍क करने वालों के लिए दिसंबर का महीना खतरा लेकर आया है। ये महीना मोहब्‍बत करने वालों को अलग कर देता है। जनाब ये हम नहीं कह रहे हैं। ये कहना है फेसबुक का जिसने आंकडे इकठ्ठे कर के बताया कि साल के इस आखिर महीने में सबसे ज्‍यादा ब्रेकअप होते हैं।


फेसबुक ने तैयार किये ब्रेकअप के आंकड़ाअच्छे रिश्ते की नींव आपसी तालमेल और समझदारी पर टिकी होती है। ईर्ष्या और ज्यादा उम्मीदें इसे खराब ही करती हैं। अगर ये हद से ज्यादा बढ़ जाएं तो उस रिलेशन का अंत हमेशा ब्रेकअप ही होता है। दिसंबर का दूसरा हफ्ता आपको आपके प्यार से दूर कर सकता है। आंकड़ों की मानें तो क्रिसमस के दो सप्ताह पहले का दिन यानी 11 दिसंबर साल का वह दिन होता है जिस दिन सबसे अधिक ब्रेकअप होते हैं। ये आंकड़े फेसबुक पर पोस्ट किए गए ब्रेकअप स्टेटस से तैयार किए गए हैं। यह भी पढ़ें:शादी से पहले अपनी होने वाली बीवी से ये बातें छुपाते हैं लड़केये हो सकती है आप के ब्रेकअप की वजह
अक्सर गर्लफ्रेंड और ब्वायफ्रेंड में एक दूसरे को लेकर इनसिक्युरिटी होना उनके रिश्ते के लिए खतरनाक हो जाती है। ऐसा होने पर ब्रेकआप से रिश्ते का अंत होता है। अगर लड़का या लड़की एक दूसरे को रिलेशन में आने के बाद बदलने की कोशिश करते हैं तो ब्रेकअप के चान्सेस बड़ जाते हैं। अक्सर लड़कियां छोटी छोटी बातों पर मुंह फुला कर बैठ जाती है। ऐसे में लड़के उन्हें इग्नोर करना शुरु कर देते हैं और रिश्ता खत्मे की ओर बढ़ जाता है। अगर रिलेशन की वजह से आप अपनी सोशल लाइफ खत्म कर रहे हैं तो ये भी आप के ब्रेकअप की बड़ी वजह बन सकती है। यह भी पढ़ें:जानिए किसी को किस करते समय क्यों बंद हो जाती हैं आंखें

Relationship News inextlive from Relationship Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra