दुनिया भर में शनिवार को संयुक्त राष्ट्र यूएन की 70वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर 60 देशों के 200 से अधिक प्रमुख स्थलों पर नीली रोशनी की गई। मिस्र के पिरामिड पेरिस में एफिल टॉवर और न्यूयार्क में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग जैसी प्रमुख इमारतें नीली रोशनी से जगमग हुईं। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र का आधिकारिक रंग नीला है।


नीली रोशनी में जगमगा उठा था UN मुख्यालयसमारोह की शुरुआत न्यूजीलैंड से हुई। इसके बाद आस्ट्रेलिया में सिडनी के ओपेरा हाउस, चीन की दीवार, जॉर्डन के प्राचीन शहर पेत्रा, रूस के हर्मिटेज म्यूजियम, स्पेन में अलहम्ब्रा, रियो डि जेनेरियो में क्राइस्ट द रिडीमर मूर्ति और ऐसी ही कई अन्य प्रमुख जगहों पर समारोह हुए। न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय शुक्रवार रात से ही नीली रोशनी में जगमगा उठा था।युद्ध की विभीषिका से बचाने का संकल्पविश्व संस्था की 70वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर महासभा ने संयुक्त राष्ट्र के प्रति 193 सदस्य देशों के विश्वास की पुष्टि करने वाली घोषणा को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। साथ ही आने वाली पीढ़ी को युद्ध की विभीषिका से बचाने के संयुक्त राष्ट्र के संकल्प को भी स्वीकार किया।APinextlive from World News Desk

Posted By: Satyendra Kumar Singh