भारत में पिछले 24 घंटों में 41 हजार नए संक्रमणों के बाद संक्रमितों की संख्या 11555284 पहुंच गई है। वहीं एक दिन में 188 नई मृत्यु के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 159558 हो गई। यहां देखें आंकड़े...

नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के एक दिन में 40 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को भारत में एक दिन में 40,953 नए कोरोना वायरस संक्रमण देखे गए। इस तरह से कुल संक्रमितों की संख्या 1,15,55,284 पहुंच गई है। 111 दिनों में सबसे अधिक सिंगल-डे स्पाइक दर्ज की गई। इसके पहले 24 नवंबर को 41,810 नए संक्रमण दर्ज किए गए। वहीं एक दिन में 188 नई मृत्यु के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,59,558 हो गई।

India reports 40,953 new #COVID19 cases, 23,653 recoveries and 188 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry
Total cases: 1,15,55,284
Total recoveries: 1,11,07,332
Active cases: 2,88,394
Death toll: 1,59,558
Total vaccination: 4,20,63,392 pic.twitter.com/QZPBjwC6TE

— ANI (@ANI) March 20, 2021

सक्रिय मामले 2,88,394 तक पहुंच गए
लगातार दसवें दिन कोरोना वायरस के मामलों वृद्धि दर्ज करते हुए कुल सक्रिय मामले 2,88,394 तक पहुंच गए हैं। इसमें कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि बीमारी से उबरने वालों की संख्या 1,11,07,332 हो गई है। आईसीएमआर के अनुसार, 23,24,31,517 नमूनों का परीक्षण 19 मार्च तक किया गया है, शुक्रवार को 10,60,971 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 7 4969 62
आंध्र प्रदेश 1909 883890 7187
अरुणाचल प्रदेश 3 16783 56
असम 1641 215183 1100
बिहार 437 261362 1556
चंडीगढ़ 1597 22060 360
छत्तीसगढ़ 6753 311198 3929
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 38 3424 2
दिल्ली 3165 632230 10953
गोवा 899 54657 815
गुजरात 6147 273280 4437
हरियाणा 4380 270670 3090
हिमाचल प्रदेश 1124 58249 1016
जम्मू और कश्मीर 1152 125118 1979
झारखंड 653 119307 1095
कर्नाटक 12086 942178 12425
केरल 25465 1070343 4467
लद्दाख 53 9698 130
लक्षद्वीप 157 489 1
मध्य प्रदेश 6609 262587 3901
महाराष्ट्र 178848 2189965 53208
मणिपुर 24 28929 373
मेघालय 31 13829 148
मिजोरम 14 4421 11
नागालैंड 2 12132 91
ओडिशा 687 335994 1918
पुद्दुचेरी 67 39521 674
पंजाब 15459 186187 6242
राजस्थान 3121 318586 2796
सिक्किम 49 6015 135
तमिलनाडु 6690 845178 12582
तेलंगाना 2607 298451 1666
त्रिपुरा 25 33043 391
उत्तराखंड 728 95796 1704
उत्तर प्रदेश 2470 595382 8757
पश्चिम बंगाल 3297 566228 10301

Posted By: Shweta Mishra