Padma Awards 2020 Sports List देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म अवार्ड की घोषणा रविवार को हो गई। इस बार खेल जगत से कुल 8 लोगों को चुना गया है। जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेट जहीर खान से लेकर बाॅक्सर मैरीकाॅम का नाम शामिल है। आइए देखें पूरी लिस्ट...


कानपुर। Padma Awards 2020 Sports List गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म अवार्ड की घोषणा कर दी। यह अवार्ड तीन कैटेगरी में बांटा गया है जिसमें सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल है। यह पुरस्कार हर क्षेत्र के लोगों को दिया जाता है। इस बार खेल जगत से आठ लोगों को इस सम्मान के लिए चुना गया है। जिसमें इकलौते क्रिकेटर जहीर खान हैं। वहीं महिला बाॅक्सर मैरी काॅम को भी पद्म सम्मान दिया जाएगा।मैरी काॅम को मिलेगा पद्म विभूषणमशहूर भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकाॅम को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। इस बार पद्म विभूषण कुल सात लोगों को दिया जाएगा। जिसमें खेल जगत की इकलौती शख्स मैरीकाॅम हैं। मणिपुर की रहने वाली मैरीकाॅम पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन भी रही हैं। पीवी सिंधू को मिलेगा पद्म भूषण
इस बार पद्म भूषण कुल 16 लोगों को दिया जाएगा। जिसमें खेल जगत से इकलौता नाम पीवी सिंधू का है। भारतीय महिला बैडमिंटन प्लेयर सिंधू ने अपने खेल से देश का नाम रोशन किया है। पीवी सिंधू बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन जीतने वाली पहली भारतीय भी हैं। यही नहीं ओलंपिक में सिंगल्स मैच में फाइनल में पहुंचने वाली सिंधू पहली खिलाड़ी बनी थी। हलांकि खिताबी मुकाबले में उन्हें स्पेन की कैरोलीना मारिन से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।जहीर सहित छह प्लेयर्स को पद्म श्रीइस बार पद्म श्री अवार्ड कुल 118 लोगों को दिया जाएगा। जिसमें छह खिलाड़ी शामिल हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान को भी इस बार पद्म श्री से नवाजा जाएगा। जहीर वर्ल्डकप विजेता भी रहे हैं। साल 2011 में भारत ने जब विश्व कप जीता तो जहीर उस टीम का हिस्सा थे। जहीर के अलावा भारतीय महिला फुटबाॅलर रही ओनेम बेंबेम देवी, पूर्व हाॅकी प्लेयर एमपी गणेश, महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, निशानेबाज जीतू रॉय और तीरंदाज तरुणदीप रॉय को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari