दीपिका पादुकोण की फिल्‍म 'पद्मावती' को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। लोग सड़कों पर उतर आए हैं और फिल्‍म को बैन करने की मांग कर रहे। खैर फिल्‍म तो 1 दिसंबर को रिलीज होगी उससे पहले क्‍या होता है यह तो वक्‍त बताएगा। लेकिन पद्मावती से पहले 5 फिल्‍में ऐसी हैं जो विवाद के बावजूद रिलीज हुईं।


बाजीराव मस्तानीइससे पहले फिल्म बाजीराव मस्तानी को भी लेकर विरोध हो चुका है। यह फिल्म भी संजय लीला भंसाली की ही थी। यह फिल्म पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेमकहानी पर बनी थी। फिल्म को लेकर विरोध हुआ था कि इसमें ऐतिहासिक तथ्यों और किरदारों की सच्चाई में हेराफेरी की गई है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में थी। डर्टी पॉलिटिक्सफिल्म डर्टी पॉलिटिक्स रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के फर्स्टलुक में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान दिखाई दिया। ध्वज में मल्लिका सेहरावत भारत के राष्ट्रीय ध्वज में लिपटी हुई थीं। ऐसे में इसका जमकर विरोध हुआ। यह देश के सम्मान के खिलाफ था। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। फिल्म में मल्लिका के अलावा ओम पुरी और आशुतोष राणा ने काम किया था।



दिलवाले

एक्टर शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले पर भी रिलीज से पहले काफी हंगामा हुआ था। हालांकि यह फिल्म कहानी या फिर डॉयलाग की वजह से नहीं बल्िक शाहरुख द्वारा अपने जन्मदिन पर असहिष्णुता पर टिप्पणी करने से विवादों में आ गई थीं। देश के कई राज्यों में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग हुई थी। इसके अलावा इसके बैनर पोस्टर भी जलाए गए थे।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari