बीते दिनों से जारी पाकिस्‍तान अभी भी सीजफायर का उल्‍लंघन करने के नाम पर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रविवार के बाद अभी भी पाक का ये नापाक वार जारी है। जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तान की ओर से पूरी रात फायरिंग जारी रही। कृष्णा घाटी मंडी पुंछ बालाकोट और पालनवाला सेक्टर में पाक ने जमकर गोलियां बरसाईं।

पाक छोटे हथियारों से कर रहा फायरिंग
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से छोटे और ऑटोमेटिक हथियारों से फायरिंग दागी गई। वहीं जानबूझ के उकसाने के लिए किए जा रहे हमलों पर भारत ने भी चुप्पी नहीं साधी। भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। जानकारी देते हुए रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णागति, मंडी, बालाकोट व पल्लनवाला सेक्टरों की जांच चौकियों पर रात के करीब साढ़े नौ बजे से गोलीबारी शुरू कर दी गई। बताते चलें कि पाक की ओर से ये गोलीबारी बिना किसी उकसावे के की गई।
अधिकारी ने दी जानकारी
इसके इतर एक अधिकारी ने भी इस बात की जानकारी दी कि पाकिस्तानी गोलीबारी में फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। बताते चलें कि बीते 12 घंटे में पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यह दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था। वहीं इससे भी पहले गत 29 जुलाई व 30 जुलाई को भी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने कुल चार बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। भारतीय जवानों ने उसका भी सटीक जवाब दिया था।
स्नाइपर हमले की कुल तीन घटनाएं हुईं
देखा जाए तो जुलाई के महीने में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से स्नाइपर हमले की कुल तीन घटनाएं हुई थीं। कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर ऐसी ही कुछ घटनाओं में बीएसएफ के दो जवान और पुंछ में सेना के एक जवान की मौत हो गई थी। सिर्फ जुलाई महीने की बात करें तो भारत-पाक सीमा पर इस महीने में संघर्षविराम उल्लंघन की कुल 18 घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं में सेना के तीन जवानों समेत चार लोगों के मारे जाने की खबर थी। इनके अलावा 14 अन्य लोग घायल भी हो गए थे।

Hindi News from India News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma