पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि एलओसी पर भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में उसके कम से कम चार सिविलियन मारे गए हैं। ध्यान रहे कि पिछले एक पखवाड़े से पाकिस्तानी सैनिक एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन कर रहे हैं।


इस्लामाबाद (पीटीआई)। पाकिस्तानी सैन्य बलों के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा कि लाइन ऑफ कंट्राेल (एलओसी) पर भारतीय सैन्य बलों ने उनके सिविलियन इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस फायरिंग में कम से कम चार नागरिकों की मौत हो गई। यह गोलीबारी एलओसी के नजदीक निकैल और बगसर सेक्टरों में की गई थी।पाकिस्तानी सेना ने लगाया युद्धविराम उल्लंघन का आरोपपाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के एलओसी के नजदीक आबादी को निशाना बनाकर निकैल और बगसर सेक्टर में गोलीबारी की। इसमें रत्ता जब्बार की एक महिला और लेवाना खैतर गांव के कम से कम चार लोग मारे गए हैं। इसके अलावा और भी कई लोग घायल हैं। भारतीय सेना की गोलीबारी का पाकिस्तानी सेना जवाब दे रही है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh