पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में सीजफायर का उल्लघंन किया। बुधवार सुबह राजाैरी जिले के केरी गांव में गोलाबारी सुबह 7 बजे शुरू हुई।

राजौरी (जम्मू और कश्मीर) (एएनआई)। पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के रजाैरी में बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर (संघर्ष विराम उल्लंघन ) किया है। राजौरी जिले के केरी गांव में सुरक्षा बल सक्रिय हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलाबारी कर और मोर्टार दागे। केरी गांव में यह गोलाबारी सुबह 7 बजे शुरू हुई।

Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire between 1530 hours and 1930 hours in Shahapur sector of Poonch, today. pic.twitter.com/A3PRLeQMIh

— ANI (@ANI) November 12, 2019


भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही
पाकिस्तान की ओर से उठाए गए इस कदम का भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। वहीं इसके पहले पाकिस्तान की तरफ से मंगलवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ। पुंछ जिले में कल दोपहर तीन बजे के करीब शुरू हुआ संघर्ष विराम उल्लंघन 4 बजे तक चला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों एवं गांवों में मोर्टार से गोलाबारी की थी। इस दाैरान भी भारतीय सेना ने मुस्तैदी से इसका जवाब दिया।

 

Posted By: Shweta Mishra