वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर प्रदेश का मौसम प्रभावित रहा। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश देखने को मिली। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। शनिवार केा सुबह के समय राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है।


लखनऊ (पीटीआई)। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यहां कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अलीगढ़ के इगलास में 3 सेमी बरसात हुई। इसके बाद सहारनपुर जिले के नाकौर में 2 सेमी, बाराबंकी, रामपुर मनीहारन, बेहट, लखनऊ और मेरठ में 1-1 सेमी बरसात दर्ज की गई।मुरादाबाद और आगरा में रात तापमान गिरामौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मुरादाबाद और मेरठ डिविजनों में दिन के तापमान में गिरावट आई। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मुरादाबाद और आगरा डिविजनों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य के अन्य इलाकों के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।सुबह के समय प्रदेश में छाया रहेगा घना कोहरा
झांसी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गाजियाबाद के नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

Posted By: Satyendra Kumar Singh