- देर रात तक बाजारों में खरीददारों की लगी रही रौनक

- घरों में भी ईद की तैयारियों का दिखने लगा असर

ALLAHABAD: ईद उल फितर की तैयारियों का असर बाजारों पर पूरी तरह से दिखने लगा। गुरुवार को दिनभर हुई बारिश भी लोगों के जोश को कम नहीं कर सकी। शाम को बारिश थमने के साथ ही बाजारों में भीड़ भी बढ़ गई। मार्केट में चारों तरफ सजी दुकानों पर लोग ईद की खुशियों की बटोरने की तैयारियों में लगे दिखे। बाजारों में कपड़ों से लेकर दूसरे जरूरी सामानों की भी जमकर खरीदारी की जा रही है। उधर, ईद को देखते हुए मस्जिदों, ईदगाहों को भी शानदार तरीके से सजाया जा रहा है।

कुर्ता से लेकर टोपियों तक की भारी डिमांड

जुमा अलविदा की नमाज के एक दिन पहले गुरुवार को रिमझिम बारिश के बीच जमकर खरीदारी हुई। बाजार में ईद की तैयारियों के बीच युवाओं में नमाज अता करने के लिए पारम्परिक परिधान के प्रति सबसे ज्यादा क्रेज दिख रहा है। बुजुर्गो के साथ युवा भी पारंपरिक परिधान कुर्ता-पायजामे की वैरायटी पर अधिक फोकस कर रहे हैं। इस बार भी सिल्क से लेकर चिकन व अन्य कई वैरायटी के कुर्ते-पायजामें मार्केट में अवेलेबल हैं। इसके साथ ही टोपी को लेकर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। नमाज के लिए बाजार में विभिन्न प्रकार की टोपियां मौजूद है। पारम्परिक के साथ ही कैजुवल लुक देने वाले परिधानों की शॉपिंग भी हो रही है। चौक, कोठापारचा, सिविल लाइंस, कटरा, राजरूपपुर आदि बाजारों में देर रात तक भीड़ जुटी रही। बाजारों में कपड़ों और कॉस्मेटिक सामग्रियों की खूब खरीददारी हुई। घर सजाने की सामग्री भी बाजारों में बिक रही हैं। महिलाएं जहां डिजाइनर सूट, चूड़ी, दुपट्टा और बुर्के आदि खरीद रही हैं।

ईद की सेवइयां होती हैं खास

ईद खुशियों के बीच इस खास मौके पर बनने वाली सेवई भी खास होती हैं। ईद के माहौल में इसकी डिमांड भी तेजी से बढ़ जाती है। इस बार भी सेवइयों की कई वैरायटी मार्केट में मौजूद है। गुरुवार को भी सेवइयों की खूब बिक्री हुई। इस बार लोगों की सबसे पहली पसंद बनारसी सेवइयां रहीं, जो बेहद बारीक होती है। इसके साथ मंटोला सेवइयों की मांग बढ़ी है। दुकानदार राशिद ने बताया कि स्थानीय स्तर पर बनायी जा रही मोटी सेवइयां 90 से क्भ्0 रुपए किलो बिक रही हैं।

अलविदा नमाज का समय

जुमा की अलविदा नमाज शुक्रवार को शहर की हर मस्जिद में पढ़ाई जाएगी। रोजेदारों की सहूलियत के लिए चौक जामा मस्जिद के साथ प्रमुख मस्जिदों ने नमाज पढ़ाने का समय तय कर दिया है।

सुन्नी की मस्जिदों में

-जामा मस्जिद चौक : 9 बजे

-मस्जिद शाह वसीउल्लाह : 9.फ्0 बजे

-मस्जिद नूरी अकबरपुर : 9.फ्0 बजे

-मस्जिद अली निहालपुर : 7 बजे

-मस्जिद जामा वसीयाबाद : 9 बजे

-मस्जिद एकमिनारा निहालपुर : 8.फ्0 बजे

-मस्जिद नूरी अमरूदइया : 8 बजे

-मस्जिदे अरशदी करेली : एक बजे

शिया की प्रमुख मस्जिद में

-जामा मस्जिद चक जीरो रोड : क्ख् बजे

-मस्जिद अबूबकरपुर प्रीतमनगर : क्ख्.क्0 बजे

चांद निकलने की दें जानकारी

अलविदा जुमा के बाद ईद का चांद देखा जाएगा। चांद कमेटी के सचिव अहमद मकीन ने मुसलमानों से चांद दिखने पर सूचना देने की गुजारिश की है। चांद दिखने पर 098फ्9ख्भ्म्8ब्8, 098फ्88फ्भ्97ब्, 099क्90क्9म्म्0, 098फ्898878म्, 09फ्फ्भ्0भ्भ्ब्फ्7, 09ब्क्भ्म्ब्ब्ख्7क् नंबरों पर सूचना दी जा सकती है।

साइड बॉक्स::::

ईद न मनाने का निर्णय

टीईटी संघर्ष मोर्चा ख्0क्क् के अभ्यर्थी ईद का पर्व नहीं मनाएंगे। वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी न होने से नाराज हैं। मांगों को लेकर अभ्यर्थी क्9 जुलाई को आजाद पार्क में प्रदेशस्तरीय महासम्मेलन करेंगे। यह जानकारी महासचिव आरके पांडेय व उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद ने दी।

Posted By: Inextlive