Meen Varshik Rashifal 2023 Yearly Horoscope Pisces Yearly Rashifal 2023 in Hindi: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 का पहला महीना यानि जनवरी। अपने नाम के प्रथमाक्षर के अनुसार दी दू थ झ ञ दे दो चा ची जानें अपनी राशि और डॉ. त्रिलोकीनाथ ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद के शब्‍दों में पढ़ें अपना संपूर्ण राशिफल।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Pisces Yearly Horoscope 2023 Hindi- Meen Varshik Rashifal 2023: मीन राशि : Pisces Horoscope January 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। गुरु मार्गी बना हुआ है जिससे स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं और जातक के उत्साह में वृद्धि हो सकती है लेकिन चढ़ती साढ़े-साती का प्रभाव भी इस राशि पर पड़ सकता है जिससे जातक को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। चर्म रोग एवं स्वास रोग जैसी परेशानी का योग है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। अनावश्यक तर्क एवं मानसिक उलझन के कारण सिर दर्द जैसी परेशानी का योग बन सकता है लेकिन गुरु की अनुकूल स्थिति के कारण जातक की आर्थिक स्थिति लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ भी गुरु के कारण कम हो सकती है नौकरी पेशा वालें जातकों के लिए हस्तानान्तरण का योग बन सकता है। जातक यदि विष्णु जी की पूजा करेगा तो अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण हो सकता है। व्यवसाय में भी निरन्तर सुधार की स्थितियाँ बन सकती है कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य प्रारम्भ करने की योजना बन सकती है। स्थाई संसाधनों के अतिरक्त अन्य क्षेत्रों से भी जातक को लाभ कमाने का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह माह अनुकूल रहेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। विद्यर्थियों का मन बी पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है।किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सका है। शनि के प्रभाव के कारण जातक के जीवन में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। लेकिन जातक अपने सूझ-बूझ एवं बुद्धि बल से इन कठिनाईयों को दूर करने में सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में जातक यदि सोच-समझकर पैसा लगाएगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Yearly Horoscope 2023 for money and Love Life: आपकी लाइफ में क्‍या शानदार बदलाव लाएगा नया साल, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

Pisces Horoscope February 2023 in Hindi: यह माह जातक के लिए अनुकूल माह रहेगा। संतान के पक्ष से जातक को शुभ समाचार मिल सकता है। संतानें उन्नति कर सकती है जातक के मान-सम्मान में भी वृद्धि का योग बन सकता है। कार्ययोजनाओं को विस्तार देने का यह अनुकूल समय है यदि जातक सूझ-बूझ एवं रणनीति से कार्य करेगा तो बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है. महादशा यदि अनुकूल होगी तो जातक को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। यदि महादशा प्रतिकूल होगी तो कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे धन हानि या परदेश गमन में अनेक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। संवेदनशीलता के अभाव के कारण लोगों के द्वारा जातक को चुनौती मिल सकती है। संपत्ति के स्वास्थ्य बाधा का योग है। शत्रु भी चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। शरीर भी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों में उलझा रह सकता है। अनावश्यक मानसिक परपंच में जातक का मन लगने से जातक का समय व्यर्थ जा सकता है। आकस्मिक खर्चों में भी वृद्धि का योग है। भाग्य संघर्ष की स्थितियाँ बढ़ सकती है पेट आदि से संबंधित परेशानी का योग है। इसलिए स्वास्थ्य पर निरन्तर निगरानी बनायें रखें। व्यापार के क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव के कारण चुनौतियाँ मिल सकती है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें। शनिवार को काली वस्तुओं का दाने करने से राहत मिल सकती है।

Pisces Horoscope March 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के लिए समय मिला जुला रहेगा। जहाँ एक तरफ कार्य-व्यापार में प्रगति का योग है। वहीं दूसरी तरफ धर्म-कर्म में भी जातक की रुचि बढ़ सकती है। इस माह इस राशि के जातक का राजनेताओं का संपर्क बढ़ सकता है। जातक उनसे लाभ उठाने में सफल हो सकता है। संतान पक्ष से भी जातक को सुखद समाचार मिल सकता है। संतानें उन्नति कर सकता है। व्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों में भी प्रगतिगामी स्थिति बनी रहेगी। बड़े लाभ होने से जातक के लिए अधिक धन संग्रह का योग बन सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन होने का प्रबल योग बन सकता है देश-विदेश की यात्रा का भी योग है यह यात्रा सुखद एवं कल्याकारी सिद्ध हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर बड़े लाभ कू स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Pisces Horoscope April 2023 in Hindi: यह माह जातक की कार्ययोजनाओं को नया आयाम देने के लिए अनुकूल माह है जातक अपने व्यवसाय को विस्तार देने में सफल हो सकता है। विवाह का भी प्रबल योग है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है धार्मिक यात्रा पर जाने पर अधिक खर्च बढ़ सकता है लेकिन यह खर्च जातक के लिए संतेषजनक रहेगा। इस माह जातक निरन्तर सक्रिय बना रहेगा और अपने कार्यों क विस्तार देने मे सफल हो सकता है। इस माह इस राशि के जातकों के लिए पति एवं संताने का सहयोग मिल सकता है। आपसी स्नेह में वृद्धि हो सकती है। कानूनी मामलों में विजय मिलने से जातक राहत महसूस कर सकता है। अपने कर्म से जातक बिगड़ी हुई स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है लेकिन इस राशि के जातकों की महादशा एवं अन्तरदशा प्रतिकूल होगी तो कार्यों में व्यवधान की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ बढ़ सकती है ऋण आदि के दबाव के कारण जातक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव की स्थितियाँ भी बन सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। व्वयसाय में भी पूँजी अधिक लगने एवं उतना लाभ न होने से जातक की चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक जनों में भी अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं मतभेद की स्थिति बन सकती है लेकिन यदि महादशा अनुकूल रहेगी तो ये सब प्रभाव जातक पर नहीं पड़ेगें और जातक क्रिय़ाशील बनेगा और उन्नति करता हुआ आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें तो स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Pisces Horoscope May 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। गले में खराश एवं सिर दर्द जैसी परिस्थितियाँ बन सकती है। स्वास रोग जैसी परेशानी का भी योग है इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान बनायें रखें व्यापार की दृष्टि से यह माह अनुकूल रहेगा। जातक अपने व्यवसाय को विस्तार देने में सफल हो सकता है। धर्म-कर्म में जातक की रुचि बढ़ सकती है राजकीय दृष्टि से भी समय अनुकूल है। जातक शासन सत्ता से कोई बड़ा लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में जातक यदि कार्य करेगा तो जातक की साख में वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान में भी जातक को सफलता मिल सकती है जातक अपने कर्मों एवं प्रतिभा से कुछ ऐसा कार्य करेगा जिससे जातक के विरोधी स्तम्भित रह सकते है। व्यवसाय की दृष्टि से अनुकूल स्थितियाँ बन सकती है। जातक जिस भी क्षेत्र मंज धन लगाने का प्रयास करेगा उससे जातक अधिक धनार्जन करने में सफल हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। अपने कार्यों को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। लेखन आदि के क्षेत्र में भी सफलता मिलने का प्रबल योग है।विद्यार्थी कोई प्रतियोगी परीक्षा देते है तो उसमें सफल होने का योग बन सकता है। विष्णु जी की पूजा एवं गुरु का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Pisces Horoscope June 2023 in Hindi: इस माह इस जातकों के लिए कई तरह की चुनौतियाँ खड़ी कर सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े जातकों का समय से प्रमोशन आदि न होने से जातक के मन में उदासीनता का भाव बन सकता है या बड़े अधिकारी से अनावश्यक तर्क-वितर्क करने से जातक को उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के अध्ययन क्षेत्र में उदासीनता या अरुचि की भावना विकसित हो सकती है। अनावश्यक रुप से जातक को मानसिक उलझनों का सामना करना पड सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। शनि अपने घर में है इसलिए जातक डटकर चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। इस माह थोड़ा उत्साह में कमी रह सकती है। जिससे जातक के कार्य थोड़े शिथिल हो सकते है। सगे संबंधियों से भी जातक की अनबन होने का योग है इसलिए सावधानी बनायें ऱखें। स्वास्थ्य पर भी जातक विशेष निगरानी बनायें रखें। कोई न कोई शारीरिक परेशानी का योग बन सकता है।कलाकार एवं कारोबारी भी स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकता है जिससे इनका कार्यक्षेत्र बाधित हो सकता है इसलिए सावधानी बनायें ऱखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता जातक को चिंताग्रस्त कर सकती है गृह परपंच से बचें नहीं तो अनावश्यक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। देश-विदेश की यात्रा की स्थितियाँ भी थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। न्यायालय के मामलें में थोड़ी राहत मिलने से जातक को खुशी मिल सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें थोड़ी-सी असावधानी जातक के लिए बड़ी आर्थिक हानि का कारण बन सकती है।

Pisces Horoscope July 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में वृद्धि का योग बन सकता है जिससे जातक की लोकप्रियता में वृदधि हो सकती है लेकिन घरेलू कार्यों में अरुचि होने से जातक की परेशानियाँ बढ़ सकती है। खिलाड़ियों का मन भी उत्साहित रहेगा। अपनी सूझ-बूझ एवं परिश्रम से जातक स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस राशि के जातकों की यदि महादशा एवं अन्तरदशा अनुकूल नहीं होगी तो विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का योग बन सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। शत्रु पक्ष सक्रिय होने से जातक को तनाव मिल सकता है। राजकीय कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने बड़े अधिकारी से भी अनाश्यक तर्क-वितर्क के कारण स्थितियाँ विषम हो सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें कुछ ऐसी जातक के हाथों कार्ययोजनायें बन सकती है जिससे अपने सगे संबंधी जातक के लिए पीढ़ादायक स्थिति बना सकते है। व्यापार आदि में कम लाभ मिलने का योग है। जिससे धन लाभ की स्थिति बन सकती है। इस माह बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगायें नहीं तो बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट की स्थिति बन सकती है। गुरु का मंत्र एवं पीली वस्तुओं का दान करने से जातक को राहत मिल सकती है।

Pisces Horoscope August 2023 in Hindi: इस माह जातक के लिए स्थितियाँ अनुकूल रहेगीं। जातक के दामपत्य जीवन में खुशी एवं आपसी सहयोग बढ़ सकता है। घर परिवार की चुनौतियों को भी जातक पूरा करने में जातक सफल हो सकता है। शनि की चढ़ती साढ़े-साती रहेगी जो सिर दर्द एवं मानसिक उलझनों की बीच जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है। किसी से लेन-देन से भी बचें नहीं तो पैसा उलझने का योग बन सकता है। यह माह जातक के लिए लगभग साधारण ही रहेगा। इसलिए सावधानी बनायें रखें। क्रोध और उतावलेपन से बचें नहीं तो बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है। गलत संगति के कारण बुरे व्यस्न की लत लग सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। यद्यपि शनि अपने कार्यों द्वारा स्थितियों को उलझा सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। घर परिवार में भी थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती है जिससे जातक की स्थितियाँ थोड़ी विषम हो सकती है। गुरु एवं राहु की संगति का योग बन रहा है जिसके कारण चंडाल योग की स्थिति बन रही है। जहाँ एक तरफ अच्छे लोगों का समागम होगा वहीं दूसरी तरफ विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। व्यापार आदि में भी सावधानीपूर्वक पूँजी निवेश करें नहीं तो बड़ी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी थोड़ी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा मन कम लग सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल न होने पर चिंता बढ़ सकती है। देश-विदेश की यात्रा से बचें बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पूँजी निवेश करें। विरोधियों से निरन्तर सावधान रहें नहीं तो जातक को किसी बड़ी परेशानी में उलझा सकते है। अपाहिजों को बुधवार को काली वस्तुओ का दान करने से राहत मिल सकती है।

Pisces Horoscope September 2023 in Hindi: इस माह भी शनि की चढ़ती साढ़े-साती का प्रभाव बना रहेगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक को बीच-बीच में चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। अनावश्यक मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है जातक को सावधानीपूर्वक काम लेना चाहिए। थोड़ी-सी असावधानी से बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है इसलिए निरन्तर सावधानी बनायें रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पढ़ा-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होन का योग बन सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा में सफल होने का योग बन सकता है। इस माह नया वस्त्र एवं आभूषण खरीदने क योग बन सकता है। अन्न एवं धन का लाभ जातक को मिल सकता है। कोई महत्वपूर्ण कार्य करन् का अवसर भी जातक को मिल सकता है। शत्रुओं एवं विरोधियों पर दबाव बनाने में जातक सफल हो सकता है। जातक अपनी बीत-चीत की कला से लोगों को प्रभावित करते हुए कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। के आत्मबल में वृद्धि होगी। अच्छे लोगों की संगति का योग बन सकता है। सामाजिक सेवाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के कारण जातक की लोकप्रियता में भी वृद्धि हो सकती है। दामपत्य जीवन में उल्लास एवं प्रगतिशील स्थितियाँ बन सकती हैं संतान पक्ष से भी सुखद सामाचार मिल सकता है। माह के मध्य में स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। ज्वर एवं मौसमी बुखार या सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से माह अनुकूल रहेगा इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घर परिवार के दायित्वों की भी पूर्ति हो सकती है यदि महादशा प्रतिकूल होगी तो जातक के ऊपर विभिन्न तरह के दबाव का योग बन सकता है इसलिए सावधानी भी बनायें रखें।

Pisces Horoscope October 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का योग है। स्वास एवं सीने में जकड़न चर्म रोग आदि के होने की संभावना बन सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। शनि की साढ़-साती के प्रभाव के कारण कार्यों में भी थोड़ी-शिथिलता एवं अरुचि की स्थिति बन सकती है। इसले सावधानी बनायें रखें। अनावश्यक खर्च की अधिकता बन सकती है। ऋण के लेन-देन में सावधानी बनायें रखें। थोड़े से लेने-देन के कारण स्थिति अनुकूल रहेगी। अधिक लेन-देन ऋणभार बढ़ सकता है। विरोधी के सक्रिय रहने से सिर में दर्द एवं मानसिक उलझन का सामना करना पड़ सकता है। शिथिलता एवं दुर्बलता के चलते कार्य बाधित हो सकते है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट लग सकती है। घरेलू परेशानियाँ भी बढ़ सकती है। संतान एवं दामपत्य जीवन को लेकर थोड़ी कढ़ुवाहट का सामना करना पड़ सकता है। मान प्रतिष्ठा में भी थोड़ी कमी आ सकती है। विरोधियों के सक्रिय रहने से जातक का मन पीढ़ित हो सकता है। इस बीच जातक गरोबों को खाना खिलायेगा या काला कंबल दान करेगा तो परेशानियों में कमी आ सकती है। यदि महादशा अनुकूल होगी तो कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकते है र परेशानियों का अन्त हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर आंशिक लाभ मिल सकता है।

Pisces Horoscope November 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातक अपने परिश्रम एवं पुरुषार्थ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य-व्यापार को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक की आमदनी में वृद्घि हो सकती है। आय के साधन बढ़ सकते है। शत्रुओं पर भी जातक निंयंत्रित करने में जातक सफल हो सकता है लेकिन शत्रुओं से जातक को निरन्तर सावधानी बनायें रखनी होगी इस माह आय की अपेक्षा व्यय अधिक हो सकता है। ऋण के लेन-देन अधिक होने से जातक के सामने चुनौतियाँ बढ़ सकती है। धन संग्रह में बाधा आ सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। सिर दर्द एवं अपच जैसी परेशानी का योग बन सकता है इसलिए स्वास्थ्य पर भी निरन्तर ध्यान बनायें रखें। घटना दुर्घटना का प्रबल योग है इसलिए वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें।घर परिवार में भी असंतोष का वातावरण बन सकता है। इसलिए निरन्तर सावधानी बनायें रखें। मान प्रतिष्ठा एवं सामाजिक स्थिति में भी जातक के सामने थोड़ी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। विरोधियों के सक्रिय रहने एवं किसी बड़े आदमी से उत्पीढ़न जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस माह इस राशि के जातकों के लिए महादशा अनुकूल चलेगी तो इस तरह की परेशानियों कम आ सकती है। जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। जातक यदि अपनी कार्य योजनाओं को विस्तार देगा तो उसमें सीमित सफलता मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी माह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगायें। तभी लाभपूर्ण स्थिति बन सकती है।

Pisces Horoscope December 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातक इस माह इस राशि पर राहु एवं शनि दोनों का प्रभाव बना रह सकता है। इसलिए चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। जातक के जीवन में विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी दबाव बना सकते है। लेकिन बाहरी लोगों से जातक को सहयोग मिलने से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। भूमि मकान एवं वाहन खरीदने का योग बन सकता है। जातक चुनौतीपूर्ण स्थितियों को भी पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। जातक की सक्रियता के कारण जातक पर बनने वाली चुनौतियाँ कम हो सकता हो सकती है। दामपत्य जीवन एवं संतान सुख की स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। ईष्ट मित्रों एवं कुटुम्ब का सुख जातक को मिल सकता है। जातक अपनी सक्रियता एवं कार्य दक्षता बढ़ाने में सफल हो सकता है। बात-चीत की कला से कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य भी जातक पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य संपादन में जातक निपुण हो सकता है। अपनी कार्यशैली से जातक लोगों को प्रभावित कर सकता है। आत्मबल में वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान में भी वृद्धि का योग है। देश-विदेश की सुखद यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक क्षेत्र में यदि सहयोग या साझेदारी में व्यवसाय करेगा तो उसमें बड़ लाभ की स्थिति बन सकती है यह माह हर दृष्टि जातक के लिए अनुकूल एवं प्रभावकारी सिद्ध हो सकता है जिससे जातक अधिक ऊँचाई पर पहुँचने में सफल हो सकता है। प्रबल धन लाभ का योग बन सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट की चुनौतियाँ कम हो सकती है।इसलिए इन क्षेत्रों में भी पैसा लगाना जातक के लिए अनुकूल एवं लाभप्रद हो सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलायें एवं अपाहिजों को दान करें तो शनि एवं राहु का कुप्रभाव कम होगा कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य करने का बड़ा अवसर मिल सकता है।

Posted By: Chandramohan Mishra