प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आयरन लेडी के नाम से पहचानी जाने वाली भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। 31 अक्टूबर 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई थी।

नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में आज शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 36वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि हमारी पूर्व पीएम श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री ने पिछले रविवार को भी अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात रेडियो प्रसारण में भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने कहा था कि 31 अक्टूबर को, हमने भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी को हमेशा के लिए खो दिया था। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Tributes to our former PM Smt. Indira Gandhi Ji on her death anniversary.

— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2020


भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुत्री थीं इंदिरा गांधी
31 अक्टूबर, 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री की उनके अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई थी। आयरन लेडी के नाम से जानी जाने वाली भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुत्री थी। उनका जन्म 19 नवम्बर 1917 को हुआ था। इंदिरा गांधी ने बचपन में उन्होंने बाल चरखा संघ की स्थापना की थी। इसके अलावा 13 साल की उम्र में कांग्रेस पार्टी के लिए 1930 में बच्चों के सहयोग से &वानर सेना&य का निर्माण किया।
इंदिरा गांधी को 972 में भारत रत्न पुरस्कार के अलावा और भी कई सम्मान मिले
इंदिरा गांधी सितम्बर 1942 में जेल भेजी गई थीं। 1947 में इन्होंने महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य किया। इंदिरा ने 26 मार्च 1942 को फिरोज गांधी को जीवन साथी चुना था। इंदिरा गांधी के दो पुत्र राजीव गांधी और संजय गांधी हुए थे। वहीं इंदिरा गांधी को 972 में भारत रत्न पुरस्कार दिया गया था। इसके अलावा उन्हें और कई सम्मान भी मिले थे। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी बहादुरी के लिए आयरन लेडी नाम दिया गया।

Posted By: Shweta Mishra