- के ब्लॉक सहित कई जगह हुई छुटपुट घटनाएं

Meerut: जनपद के देहात में कई स्थानों पर वास्तव में बवाल हुआ। लेकिन शहर में आधा दर्जन से ज्यादा फर्जी सूचनाओं पर पुलिस दौड़ती रही। घटना पर पहुंचने पर पता चला कि यहां सब ठीक-ठाक चल रहा है।

शराबी ने किया फोन

किसी शराबी ने 100 नंबर पर फोन कर दिया गया कि के ब्लॉक में बवाल हो गया है। ओबजर्वर सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए, लेकिन बाद में पता चला कि वहां बवाल जैसा कुछ नहीं हुआ है।

मारपीट की सूचना

बालेराम सरस्वती शिशु मंदिर में किसी ने फर्जी मारपीट की सूचना फ्लैश कर दी। मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुरा में भी बवाल होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची। लेकिन झगड़ा तो हुआ था, लेकिन बवाल जैसा कुछ नहीं था।

गंगानगर में भी पथराव

व्हाट्सप पर गंगानगर में भी पथराव की सूचना पुलिस को मिली थी। वहां जाकर देखा तो कुछ भी गलत नहीं दिखा। जिस पर पुलिस को बैरक लौटना पड़ा।

-----

कंट्रोल रूम में घनघनाते रहे फोन

मेरठ। विधानसभा चुनावों को लेकर जो कंट्रोल रूम एमडीए सभागार में स्थापित किया गया था। उसकी कमान जिला पंचायत के एएमए एसपी शर्मा ने संभाली। कंट्रोल को दो सेल में बांटा गया।

पल-पल बदला माहौल

प्रत्येक दो घंटे के बाद आ रहे मतदान के आंकड़ों के साथ कंट्रोल रूम को माहौल में पल-पल बदलता रहा। शिकायत सेल में दिन भर फोन घनघनाते रहे। फोन पर आ रही शिकायतों को रजिस्टर्ड कर संबंधित सैक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों को नोट कराया जा रहा था।

-------

ये रही शिकायतें

48-शहर विधानसभा सीट

-बूथ संख्या 104 व 105 पर बिजली-पानी की व्यवस्था न होना।

-बूथ संख्या 288 पर व्यवस्था का न होना।

-बूथ संख्या 255 पर लेडीज कर्मचारी नहीं पहुंची।

-बूथ संख्या 260 पर लाइट की व्यवस्था न होना।

-टाउन हॉल स्थित बूथ संख्या 284 पर बस की व्यवस्था न होना।

47-कैंट विधानसभा सीट

-बूथ संख्या 379 पर व्यवस्था का अभाव।

-बूथ संख्या 254 पर ईवीएम में खराबी।

-बूथ संख्या 69 पर ईवीएम में खराबी।

-बूथ संख्या 39 पर ईवीएम में खराबी।

-बूथ संख्या 45 में बीएलओ नहीं पहुंचे।

-बूथ संख्या 173 में झगड़ा होने की शिकायत।

49-दक्षिण विधानसभा सीट

-बूथ संख्या 22, 23, 20 व 21 पर कुर्सी मेज टूटी मिली।

-बूथ संख्या 171 पर ईवीएम में खराबी।

-बूथ संख्या 337, 338, 337 व 340 पर यूपी पुलिस नहीं पहुंची।

-बूथ संख्या 360 व 361 पर मशीन लिंक में खराबी।

-बूथ संख्या 247 पर ईवीएम में खराबी।

-बूथ संख्या 443 व 144 पर लाइट की व्यवस्था नहीं।

-बूथ संख्या 120 व 125 में बीएलओ ने पर्ची नहीं बांटी।

-बूथ संख्या 400 पर पीठासीन अधिकारी ने एजेंट्स को बूथ से बाहर निकाला।

-बूथ संख्या 156 पर ईवीएम में खराबी।

43-सिवालखास विधानसभा सीट

-हर्रा स्थित बूथ संख्या 97 व 98 पर ईवीएम खराब।

-जानी ब्लॉक के बहरामपुर व नंदपुरा में फर्जी मतदान।

-बूथ संख्या 293 पर ईवीएम में खराबी।

-बूथ संख्या 96 पर फर्जी मतदान कराने की शिकायत।

-बूथ संख्या 35 पर पीओ-2 की तबियत खराब होना।

-बूथ संख्या 84 पर फर्जी मतदान की शिकायत।

45-हस्तिनापुर विधानसभा सीट

-बूथ संख्या 14 पर बीएलओ ने पर्ची नहीं काटी।

-बूथ संख्या 281 पर ईवीएम में खराबी।

44-सरधना विधानसभा सीट

-बूथ संख्या 30 व 31 पर जबरन वोट डलवाने की शिकायत।

-लावड़ स्थित बूथ संख्या 220 पर सपा प्रत्याशी के पैसे बांटने की शिकायत।

-बूथ संख्या 234 पर लाइट की व्यवस्था न होना।

-बूथ संख्या 17 पर ईवीएम में खराबी।

-बूथ संख्या 285 पर ईवीएम चालू नहीं।

-बूथ संख्या 212 पर पीठासीन द्वारा पर्ची होने के बावजूद भी आईडी मांगने की शिकायत।

-बूथ संख्या 216 पर सपा और बसपा समर्थकों में झगड़ा।

46-किठौर विधानसभा सीट

-बूथ संख्या 182 पर ईवीएम में खराबी।

-बूथ संख्या 250 व 251 पर ईवीएम में खराबी।

-अजराडा स्थित 334 झगड़े की शिकायत।

-बूथ संख्या 302 पर ईवीएम में खराबी।

Posted By: Inextlive