ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्‍नी मेगन मार्केल ने शाही परिवार के वरिष्‍ठ सदस्य का पद छोड़ने का फैसला किया है। इस निर्णय को लेकर सभी लोग हैरान हो गए हैं। उनका कहना है कि वह अब सेल्फ डिपेंडेंट बनेंगे।


लंदन (एएनआई)। ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेगन ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि वे शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का पद त्याग देंगे और अपना खर्च उठाने के लिए सेल्फ डिपेंडेंट बनने की दिशा में काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, 'कई महीनों सोच-विचार और आंतरिक चर्चा करने के बाद, हमने इस साल एक परिवर्तन करने का फैसला किया है। हमने शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्‍य का पद छोड़ने का फैसला किया है और इसके साथ हम अब आर्थिक रूप से आजाद होने के लिए काम कर रहे हैं। फिर भी हम महारानी का समर्थन करते रहेंगे।'महारानी से नहीं हुई है इस मुद्दे पर चर्चा
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल ने इस फैसले को लेकर क्‍वीन एलिजाबेथ द्वितीय से कोई भी चर्चा नहीं की है। अपने पोस्ट में प्रिंस हैरी और मेगन ने कहा, 'महारानी एलिजाबेथ, कॉमनवेल्थ और सहायकों के प्रति अपने कर्तव्य का सम्मान करते हुए अब हम ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका के बीच अपने समय को संतुलित करने की योजना बना रहे हैं। यह भौगोलिक संतुलन हमें अपने बेटे को शाही परंपरा के लिए सराहना के साथ बढ़ाने में सक्षम करेगा जिसमें वह पैदा हुआ था। इसके अलावा यह फैसला हमारे परिवार को अगले अध्याय पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करेगा। हम इस रोमांचक अगले कदम की पूरी जानकारी साझा करने के लिए उत्सुक हैं।'रॉयल वेडिंग: प्रिंस हैरी की शादी में शामिल नहीं होंगे मेगन मर्केल के पिता, कौन निभाएगा रस्म?2018 में हुई थी दोनों की शादीबता दें कि प्रिंस हैरी और मेगन की शाही शादी मई 2018 में हुई थी। इस शादी को लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया था, पूरे विश्व में इसकी चर्चा हुई थी। फिर, दोनों को ससेक्स के ड्यूक और डचेस बनाया गया था। दोनों ने मई 2019 में अपनी पहली संतान आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर को जन्म दिया। हैरी और मेगन के फैसले को लेकर सभी हैरान हैं, इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, इनमें से एक प्रिंस विलियम के साथ हैरी का मनमुटाव भी शामिल है। बता दें कि पिछले साल प्रिंस हैरी ने मीडिया में यह स्वीकार किया था कि उनका अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम से मनमुटाव चल रहा है।

Posted By: Mukul Kumar