बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा़ अपने कथित बॉइफ्रेंड निक जोनस को लेकर तो कभी अपनी हरकतों की वजह से सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनी रहती हैं। इस बार फिर प्रियंका और निक एक साथ स्पॉट हुए हैं। इसी के साथ प्रियंका का एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो बीच सड़क पर नाच कर फैंस की हंसी का पात्र बन गई हैं।

प्रियंका-निक दिखे हाथों में हाथ डाले
कानपुर।
हाल ही में प्रियंका और निक जोनस फिर से डेटिंग करते स्पॉट किए गए हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर ये कपल हाथों में हाथ डाले नजर आ रहा है। इंटरनेट पर ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फिलहाल इन्हें किसी आफिशल अकाउंट से जारी नहीं किया गया है फिर भी इनमें साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक एक दूसरे का हाथ पकड़े हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक की ये तस्वीरें लंदन के एक रेस्त्रां के बाहर की हैं। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही प्रियंका निक के साथ इंडिया आईं थी और यहां अपनी मां से उनकी मुलाकात करवाई थी। वहीं निक भी हर वक्त प्रियंका का हाथ थामे और उनकी केयर करते ही नजर आते हैं।

दो महीने में कर सकते हैं सगाई
प्रियंका और निक को साथ देखने के बाद अब सभी उनकी सगाई और शादी को लेकर कयास लगाने लगे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका-निक अक्टूबर के महीने में सगाई कर सकते हैं। वहीं प्रियंका और निक जब इंडिया आए थे तो दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए गोवा गए थे। वहां से लौटते वक्त साथ में उनकी तस्वीरें ही नहीं उनकी अंगूठी भी कैमरे में कैद हो गई। दोनों ने अपने हाथों की रिंग फिंगर में अंगूठियां पहनी थीं जिनका डिजाइन सेम था। इसके बाद दोनों की सगाई की डेट और शादी की बातें सामने आने लगीं।  

जब प्रियंका नाचीं बीच सड़क पर
प्रियंका चोपडा़ का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बीच सड़क पर डांस करने लगती हैं। प्रियंका का एक वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। प्रियंका ने अपने हाथ में आईसक्रीम पकड़ी है और उसे खाते-खाते अचानक उनका मूड डांस करने का होने लगता है। फिर प्रियंका बीच सड़क पर ही नाचने लगतीं हैं। मालूम हो कि प्रियंका सलमान खान की फिल्म 'भारत' में दिखेंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने के पहले ही प्रियंका ने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'इजन्ट इट रोमांटिक' की शूटिंग खत्म कर ली है। यहां देखें इनके बीच सड़क पर डांस करने का वीडियो...

Bolly style dancin in NYC 💃💃 Glimpses of Priyanka Chopra shooting for her upcoming Hollywood movie near Grand Central station in the Big Apple yesterday ❤️❤️ FOLLOW 👉 @voompla INQUIRIES 👉 @ppbakshi . #voompla #bollywood #priyankachopra #bollywoodstyle #bollywoodfashion #bollywoodactress #mumbaidaily #mumbaidiaries #mumbaiscenes #mumbai #delhidiaries #delhiscenes #delhidaily #desigirl #indianactress #bollywoodactresses #bollywoodstylefile

A post shared by Voompla (@voompla) on Jul 15, 2018 at 8:49pm PDT


प्रियंका चोपडा़ ने भाई के जन्मदिन पर पिता को किया याद, कही जो बात सुन के इमोशनल हो जाएंगे आप

'भारत' के अलावा प्रियंका के हाथ लगी एक और हिंदी फिल्म, शेयर की मूवी की स्क्रिप्ट

 

Posted By: Vandana Sharma