बहुत दिनों से प्रियंका और निक जोनस की सगाई को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। आज दोनों ने सगाई करके अपने रिश्ते की बात कनफर्म कर दी है। यहां देखें इनकी सगाई की तस्वीरें...


कानपुर। प्रियंका चोपडा़ गुरुवार को निक जोनस और उनके माता-पिता को मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंची थीं। उसके बाद दोनों डिनर डेट पर गए और अब दोनों की सगाई की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका निक के साथ पूजा में साथ बैठे नजर आ रहे हैं। सुबह ही प्रियंका के घर के बाहर पंडित जी स्पॉट किए गए थे। फिलहाल अपनी इंगेजमेंट प्रियंका और निक ने काफी सिंपल रखी। चाहे वो कपड़ों का चुनाव हो या फिर सगाई में घर की सजावज की बात हो। फिलहाल आप यहां देखें इनकी सगाई की तस्वीरें...गुरुवार रात निक को लेने पहुंचीं
गुरुवार की रात प्रियंका अपनी मां मधु चोपडा़ संग मुंबई एयरपोर्ट पर निक जोनस को उनके मॉम डैड संग रिसीव करने पहुंचीं। फिलहाल प्रियंका और निक की सगाई की तस्वीरें सामने आ रही हैं। दोनों की एक तस्वीर साथ में सामने आई है जिसमें प्रियंका ने पीले रंग का सूट पहना है और वहीं निक ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पाजामा पेयर किया है। दोनों ने एक साथ सगाई की पहली तस्वीर क्लिक करवाई जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। सगाई के साथ-साथ प्रियंका और निक जोनस ने साथ में रुद्रअभिषेक और दुर्गा गणेश की पूजा भी रखी थी।निक के हाथों में प्रियंका का हाथप्रियंका और निक की सगाई पर पंडित जी ने जो कथा करवाई, उसमें प्रियंका और निक एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है। अब सगाई की इन तस्वीरों से इनकी लव स्टोरी और सगाई की अफवाहों पर मुहर लग गई है। दोनों ने सगाई तो कर ली पर अब फैंस को बडी़ बेसब्री से इनकी शादी की डेट का इंतजार है। इंगेजमेंट के एक दिन पहले प्रियंका-निक दिखे डिनर डेट पर, जल्द बंधेंगे शादी के बंधन मेंप्रियंका मंगेतर निक जोनस को लेने पहुंची एयरपोर्ट, आज ही करने जा रहीं सगाई

Posted By: Vandana Sharma