निक बने 'रोमियो' और प्रियंका 'जूलियट'
features@inext.co.inKANPUR: बीते संडे प्रियंका चोपड़ा को उनके हसबैंड निक जोनस के साथ कैलिफोर्निया में हुए एक कॉन्सर्ट में देखा गया। निक ने अपने भाइयों जो और केविन के साथ यहां परफॉर्म भी किया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस रोमांटिक आउटिंग की तस्वीर शेयर की जिसमें वह और निक, विलियम शेक्सपियर के 'रोमियो एंड जूलियट' प्ले के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट करते नजर आए।शेयर की तस्वीर
प्रियंका ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया। इसमें जहां निक बालकनी में खड़े हैं, वहीं प्रियंका उन्हें नीचे से देख रही हैं। तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, 'रोमियो ओह रोमियो'। प्रियंका ने ब्राइट यलो टॉप और स्कर्ट में पहनी हुई है जबकि निक ने कॉन्सर्ट के लिए ब्लैक जैकेट और ब्लैक पैंट पहनी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका की अपकमिंग मूवी शोनाली बोस की द स्काइ इज पिंक होगी, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।पॉलिटिकल एंबिशंस
पिछले साल दिसंबर के महीने में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधीं प्रियंका चोपड़ा आए दिन उनको लेकर अपना प्यार खुलकर जाहिर करती हैं। वह सोशल मीडिया पर निक के साथ लगातार अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं प्रियंका मिस वर्ल्ड भी बनीं, फिर उन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर किया। अब हाल में ही उन्होंने पॉलिटिक्स में कदम रखने की इच्छा जाहिर की हैं।