कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Priyanka Chopra Upcoming Movie: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा रिसेंटली ही अपने परिवार के साथ इंडिया आई हैं। इसी बीच वो अपनी बेटी मालती, पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ अयोध्या के राम मंदिर दर्शन करने पहुंचीं थी। जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई। इसी बीच अब एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि वो जल्द बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। देसी गर्ल के कमबैक की बात सुनकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं।

एक्शन प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली से मिल रही हैं पीसी
प्रियंका चोपड़ा लास्ट टाइम 2021 में रिलीज हुई फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं। जिसके बाद अब खबर है कि वो जल्द ही बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के अगले प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं। दरअसल वो कई दिनों से कुछ अलग अलग स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं। इसी बीच वो अपने एक एक्शन प्रोजेक्ट के लिए संजय लीला भंसाली से भी मिली हैं, ताकि वो अपना टाइमलाइन, शेड्यूल और कॉस्ट्यूम तय कर सकें। कह सकते हैं कि प्रियंका अपने काम के सिलसिले में ही भारत आई हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk