बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो अब हाॅलीवुड पहुंच चुकी हैं। उन्होंने एक आर्टिकल में बार-बार 'निक जोनास की पत्नी' लिखे जाने पर आपत्ति जताई। पीसी का कहना है कि क्या एक महिला की खुद की आइडेंटिटी नहीं है क्या।

मुंबई (पीटीआई)। अपनी आने वाली फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' के प्रचार में व्यस्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने शुक्रवार को एक मीडिया हाउस की एक रिपोर्ट में उन्हें 'निक जोनास की पत्नी' कहे जाने पर फटकार लगाई। चोपड़ा ने समाचार रिपोर्ट का एक स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और कहा कि वह आज तक यह नहीं समझ पाईं है कि आज भी महिलाओं के साथ ऐसा क्यों होता है। हालांकि, एक्ट्रेस ने मीडिया संगठन के नाम का खुलासा नहीं किया।

प्रियंका हुईं काफी नाराज
स्क्रीनशाॅट शेयर करते हुए पीसी ने लिखा, "बहुत दिलचस्प है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी 'किसी की पत्नी' के रूप में लिखा जा रहा है। कृपया बताएं कि यह अभी भी महिलाओं के साथ कैसे होता है? क्या मुझे अपने बायो में अपना IMDb लिंक जोड़ना चाहिए?" पोस्ट में, 39 वर्षीय प्रियंका ने निक जोनास को भी टैग किया, जिनके साथ उन्होंने 2018 में शादी की।

22 दिसंबर को रिलीज होगी पीसी की फिल्म
लाना वाचोव्स्की द्वारा निर्देशित "द मैट्रिक्स रिसर्रेक्शन्स" में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड स्टार कीनू रीव्स के साथ नजर आएंगी। फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त, जिसमें याह्या अब्दुल-मतीन II, जेसिका हेनविक, क्रिस्टीना रिक्की, नील पैट्रिक हैरिस और जोनाथन ग्रॉफ भी हैं यह 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari