पंजाब चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सबकी नजरें टिकी हैं। अमरिंदर सिंह पटियाला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और आज उन्होंने नामांकन दाखिल किया।

पटियाला (एएनआई)। पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को पटियाला से नामांकन दाखिल करने के लिए जाने से पहले गुरु गोबिंद सिंह की तलवार से आशीर्वाद मांगा। अमरिंदर सिंह ने पिछले साल सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, बाद में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया।

भाजपा के साथ हुए कैप्टन
केंद्र सरकार द्वारा तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद, अमरिंदर सिंह ने राज्य में चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से हाथ मिलाया। पीएलसी भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ 37 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

पिछली बार कांग्रेस ने मारी थी बाजी
2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया था। उस चुनाव में आम आदमी पार्टी 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 20 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। शिअद केवल 15 सीटें जीतने में सफल रही जबकि भाजपा को 3 सीटें मिलीं थी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari