गुजरात विधानसभा चुनाव के ल‍िए जहां बीजेपी व कांग्रेस इन द‍ि‍नों अपनी कमर कसे हैं वहीं चुनाव से ठीक पहले आज कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। खबरों की मानें तो इस बैठक में राहुल गांधी के अध्‍यक्ष बनने पर चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए 1 दिसंबर को अधिसूचना जारी होगी। 4 दिसंबर को नामांकन व 16 दिसंबर को मतदान होगा। 19 दिसंबर को मतगणना होगी और इस द‍िन राहुल गांधी को अध्‍यक्ष चुना जा सकता है। ऐसे में तब तक राहुल गांधी उपाध्‍यक्ष पद पर आसीन रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो राहुल गांधी आजादी के बाद अध्‍यक्ष पद की ज‍िम्‍मेदारी संभालने वाले 17वें शख्‍स होंगे...


पट्टाभि सीतारमैयापट्टाभि सीतारमैया ने आजादी के बाद भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष के बाद की कमान संभाली थी। यह प्रख्यात आचार्य, लेखक होने के साथ ही मध्य प्रदेश के प्रथम राज्यपाल भी रहे। डाक्टर पट्टाभि सीतारमैया ने आजादी के बाद 1948 के बाद 1949 तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। पुरुषोत्तम दास टंडन पुरुषोत्तम दास टंडन एक उच्चकोटि के निबंधकार, कवि और पत्रकार के साथ ही स्वंतत्रता संग्राम सेनानी भी रहे हैं। इन्होंने भारतय कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर 1950 में कमान संभाली थी। पुरुषोत्तम दास टंडन ने हिंदी को राजभाषा का स्थान दिलवाने में विशेष भूमिका अदा की थी। नीलम संजीव रेड्डी


भारत के छठे राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए नीलम संजीव रेड्डी का सार्वजनिक जीवन उत्कृष्ट था। यह 1956 में आन्ध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के पद काबिज हुए। इसके बाद दूसरी बार फिर 1962 में फिर ये मुख्यमंत्री बने। ये 1960 से 1963 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। कुमारास्वामी कामराजकुमारास्वामी कामराज भी 1964 से 1967 तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। इन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजा गया। इनका नाम भारतीय राजनीति में बड़े राजनीतज्ञों में भी शामिल रहा है। शंकर दयाल शर्मा

शंकर दयाल शर्मा भारत के नौवें राष्ट्रपति के रूप में जाने गए। यह एक अच्छे राजनेता होने के साथ ही पत्रकार भी रहे। इन्होंने 1972 से 1974 तक कांग्रेस में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। देवकांता बरुआदेवकांता बरुआ ने भी 1975 से 1977 तक इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। यह असम के राजनीति का एक बड़ा चेहरा थे। यह बिहार के राज्यपाल पद पर भी असीन हुए थे। पी. वी. नरसिम्हा रावभारत के प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में इनका नाम भी शामिल है। पी. वी. नरसिम्हा राव भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आसीन हुए थे। इन्होंने 1992 से 1996 तक इस पद का कार्यभार संभाला। सीताराम केसरीभारतीय राजनीति के बड़े चेहरों में शामिल रहे सीताराम केसरी ने इस पद को 1996 से 1998 तक संभाला। सोनिया गांधीइनके बाद इस लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम शामिल हुआ। वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 1998 से इस पद आसीन हैं। इन्होंने एक लंबे समय तक इस पद को संभाला है।

Posted By: Shweta Mishra