आस्‍ट्रेलिया में चमगादड़ों की बरसात देखने को मिली। वैज्ञानिकों ने इसकी जो वजह बताई है उसे जानकर आप चौंक जाएंगे। इस तरह की बारिश कोई पहली बार नहीं देखने को मिली है। ऐसा पहले भी हो चुका है। आइए जानते हैं किन-किन जगहों पर कब-कब क्या-क्या बरसा।

 

आस्ट्रेलिया में चमगादड़ों की बारिश
आस्ट्रेलिया के सिडनी में आज 11:21 पर चमगादड़ों की बरसात देखने को मिली। इसके लिए वैज्ञानिक भयानक गर्मी को वजह बता रहे हैं। उनका कहना था कि तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी के कारण 113 फारेनहाइट टेंप्रेचर में जीव-जंतुओं का जीना मुहाल हो गया है। पक्षियों का तो यह हाल हो गया है कि वे पानी के बिना आसमान में उड़ते-उड़ते मर कर गिर जा रहे हैं। एक इलाके में जहां चमगादड़ों की संख्या अच्छी-खासी है वे मरकर गिर रहे हैं। पूरे इलाके में इधर-उधर मरे हुए चमगादड़ आसमान से गिरे हुए हैं। ऐसा लगता है मानो आसमान से चमगादड़ों की बरसात हुई है। 

कैलीफोर्निया में जलती लाशों की बारिश
एक बार कैलीर्फोनिया में 25 सितंबर, 1978 में आसमन से जलती हुई लाशों की बारिश हुई। इससे शहर में दहशत फैल गई। सब जगह लाशें ही लाशें थी। किसी के घर पर तो व्यस्त सड़कों पर और मैदानों में भी। लोगों का कहना है की उन्हें कुछ पता नहीं कि ये लाशें कहां से आई। पुलिस प्रशासन के लिए भी यह अबूझ पहली बनी रही। वहीं वैज्ञानिक भी इसका कोई सार्थक जवाब नहीं दे पाए।

जॉर्जिया में मीट की बारिश
3 मार्च, 1876 में जॉर्जिया के ओलंपिया स्प्रिंग नामक शहर में अचानक मीट की बारिश होने लगीखुद वैज्ञानिक भी नहीं समझ पा रहे हैं की ऐसा क्यों हुआ शोधकर्ताओं ने आसमान से गिरने वाले मीट की वैराइटी बीफ बताई है। आसमान से गिरे मीट को दो व्यक्तियों ने चख कर भी देख, उनके मुताबिक वो मीट के टुकडे़ बीफ के नहीं थे। ये मीट की बारिश करीब 2 इंच हुई। 


Posted By: Abhishek Kumar Tiwari