साउथ इंडस्‍ट्री के सुपरस्‍टार रजनीकांत ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। रजनीकांत के राजनीति में आते ही उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वैसे साउथ में कलाकारों का राजनीति में गहरा प्रभाव रहा है। बॉलीवुड से तुलना की जाए तो साउथ एक्‍टर्स राजनीति में ज्‍यादा कामयाब होते हैं। अभी तक कोई बॉलीवुड कलाकार मुख्‍यमंत्री पद तक नहीं पहुंचा लेकिन साउथ में तीन नाम ऐसे हैं।


रजनीकांत की राजनीति में इंट्रीमशहूर एक्टर रजनीकांत उर्फ थलाइवा ने राजनीति में एंट्री का ऐलान कर तमिलनाडु की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। दक्षिण भारत में उनकी जो शोहरत है, उसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्हें वहां भगवान की तरह पूजा जाता है और लाखों की संख्या में उनके फैन्स हैं। खैर, ऐसा पहली बार नहीं है, जब दक्षिण भारत से किसी अभिनेता के नेता बनने की बात सामने आई हो। इससे पहले भी साउथ के कलाकार सिनेमा से सियासत की पारी खेल चुके हैं। और काफी सफल हुए।नन्दमूरि तारक रामाराव


नन्दमूरि तारक रामाराव यानी एन.टी. रामा राव का जन्म 28 मई 1923 में हुआ था। वो एक फिल्मी अभिनेता, निर्देशक, निर्माता एवं राजनेता थे। उन्होने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। एनटीआर उनका निक नेम हैं। राज्य को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए उन्होंने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की। जब एन.टी. रामा राव ने राजनैतिक पारी की शुरूआत की उस समय वह एक लोकप्रिय अभिनेता थे। एन.टी. रामा राव आंध्र-प्रदेश के दसवें मुख्यमंत्री थे। 1983 से 1994 के बीच वह तीन बार इस पद के लिए चुने जा चुके थे।

अमिताभ बच्चनबॉलीवुड के शहंशाह के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन जैसी हस्ती भी राजनीति के फेर से दूर नहीं रह पाई। उन्होंने साल 1984 में राजनीति में कदम रखा था लेकिन कम समय में ही उन्होंने इससे तौबा कर ली थी। बिग बी ने अपने दोस्त राजीव गांधी के लिए भी प्रचार किया था।विनोद खन्नाविनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को हुआ था। वो एक्टर, प्रोड्यूसर और नेता भी थे। राजनीति में विनोद खन्ना काफी सक्रिय रहते थे। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में काम किया। 1998 से 2009 के बीच वो गुरुदासपुर से एमपी भी रहे। अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में वो संस्कृति और पर्यावरण मंत्री भी रहे। विनोद खन्ना अपने आसमान को छूते करियर को छोड़कर ओशो के आश्रम चले गए थे।हेमा मालिनी

हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा जाता है। 16 अक्टूबर 1948 में जन्मी हेमा मालिनी एक्ट्रेस, डॉयरेक्टर, प्रोड्यूसर और ट्रेंड डॉन्सर हैं। उन्होंने तमिल फिल्मों से डेब्यू किया था। 2003 से 2009 तक वो राज्य सभा सदस्य रहीं। भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें मथुरा सीट से  खड़ा किया और वो भारी मतों से विजयी हुईं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari