कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Rajinikanth Birthday: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भले ही 73 साल के हो गए हैं पर आज भी उनके फैंस उन्हें भगवान की तरह ही पूजते हैं, और शायद यही वजह है कि साउथ में रजनीकांत की फिल्म रिलीज के दिन कई सारी जगह छुट्टी डिक्लेयर कर दी जाती है। जैसे जैसो रजनीकांत की उम्र बढ़ रही है ठीक वैसे ही उनके नाम रिकॉर्ड भी बढ़ते जा रहे हैं। इस साल रजनीकांत की रिलीज हुई फिल्म जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जो खुद में ही किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है।


इंडिया के हाइयेस्ट पेड एक्टर
इसके अलावा रजनीकांत इकलौते साउथ एक्टर हैं, जिनकी 2 तमिल फिल्मों ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। जिस उम्र में एक्टर्स सिर्फ सपोर्टिंग रोल में ही नजर आते है, उस उम्र में भी रजनीकांत ने हीरो के तौर पर अकेले ही साउथ मूवीज की कमान संभाल रहे हैं और एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। बता दें कि, रजनीकांत ने अपनी हिट फिल्म जेलर के लिए करीब 210 करोड़ की फीस ली थी। जिसके बाद वो सिर्फ साउथ इंडस्ट्री के ही नहीं, बल्कि इंडिया के सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rajinikanth (@rajinikanth)



यूं हुआ फिल्मों में डेब्यू
रजनीकांत ने साल 1977 में फिल्म चिलाकम्मा चेप्पिंदी से एक हीरो के तौर पर अपना डेब्यू किया। इस फिल्म मे कमाल की एक्टिंग के चलते उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट भी किया गया। बात करें रातों रात उनकी किस्मत बदलने की तो रजनीकांत ने 1978 फिल्म बैरवी में सोलो लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म के बाद वो इस तरह फैंस के दिलों में छा गए की आज तक वो सुपरस्टार कहे जाते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk