भाई-बहन पर बाॅलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। उनमें से कुछ ऐसी हैं जो इस रिश्ते की गहराई को ऑडियंस के दिल में उतारने में कामयाब रहीं। रक्षा बंधन के इस त्योहार पर चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में...


कानपुर। भाई-बहन के रिश्ते को बाॅलीवुड की कई फिल्मों में काफी अच्छी तरह परिभाषित किया गया है। जानते हैं ऐसी कुछ बाॅलीवुड फिल्मों के बारे में जिनमें भाई-बहन का निस्वार्थ प्यार दिल जीत लेता है। इस रक्षा बंधन अपने भाई-बहनों के साथ ये फिल्में देख कर बनाएं इस दिन को और भी स्पेशल...भाग मिल्खा भाग'भाग मिल्खा भाग' एक इंडियन एथलीट मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। इसमें फरहान अख्तर और दिव्या दत्ता भाई-बहन के रोल में दिखे हैं। दोनों ने सिबलिंग्स के बीच की बेहतरीन केमेस्ट्री अपने अभिनय से दर्शाई है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 11 जुलाई, 2013 को रिलीज हुई थी।फिजा


खालिद मोहम्मद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फिजा' 8 सितम्बर, 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर भाई-बहन के रोल में दिखे हैं। फिल्म में करिश्मा अपने भाई को ढूंढ़ती हैं जो 1993 में मुंबई में हुए दंगों में खो जाता है। हरे रामा हरे कृष्णा

फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' 1971 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक यंग लड़का अपनी बहन को ढूंढ़ता है और उसे खोज कर अपने परिवार में वापस शामिल करता है। ये फिल्म उस लड़के के स्ट्रगल की कहानी है। मालूम हो फिल्म के लीड कलाकार देव आनंद और जीनत अमान थे।अग्निपथ'अग्निपथ' की रीमेक 2012 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसके पिता का कत्ल हो जाता है और बचपन से ही वो बदले की आग में जलता है। वो लड़का यानी की ऋतिक बड़े होते हैं और बदला लेने के लिए निकल पड़ते हैं। इस दौरान वो अपनी खोई हुई बहन को भी ढूंढ़ते हैं।Raksha Bandhan 2019: 10 फिल्मी गाने जो दिलाते हैं राखी और भाई-बहन के प्यार की यादजोशजोश में ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान भाई-बहन का किरदार निभाते दिखे हैं। फिल्म में दोनों जुड़वा भाई-बहन हैं। शाहरुख के दुश्मन के छोटे भाई से ऐश्वर्या को प्यार हो जाता है। वहीं शाहरुख ये सब रोकना चाहते हैं। फिल्म में एक और भाई-बहन का प्यार दिखाया गया है तो दूसरी और एक लव एंगल भी है।

Happy Raksha Bandhan 2019: भगवान विष्णु ने राजा बलि की कलाई में बांधा था धागा, पढ़ें पूजा विधि, कथा, इतिहास व महत्व

Posted By: Vandana Sharma