- आज से फिर शुरू होगा रामायण का प्रसारण, बुजुर्ग और युवाओं की यादें हुई ताजा

- 80 के दशक में रामायण के प्रसारण के दौरान सड़कों पर रहता था लॉकडाउन

Meerut । कोरोना के संक्रमण को थामने के लिए सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। ऐसे में लोग घरों में है, लेकिन वो घर में बोर हो रहे हैं। लोग घरों में बोर न हों इसलिए सरकार ने 80 के दशक के मशहूर सीरियल रामायण के प्रसारण की इजाजत दी है।

आज से होगा प्रसारण

दरअसल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से रामायण का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।

फिर से एक साथ बैठेगा परिवार

रामानंद सागर के रामायण सीरियल की लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी, सारा परिवार अपना काम धाम छोड़कर सिर्फ रामायण देखता था। और सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था। अब एक बार फिर लॉकडाउन में समूचा परिवार रामायण देखता था।

मुझे अच्छी तरह याद है कि रामायण को देखने के लिए हम लोग खेतों से भागकर आते थे। पूरा परिवार एक साथ बैठकर रामायण देखता था। अब लॉकडाउन में घर पर हैं। तो पूरा परिवार एक साथ फिर से रामायण देखेगा। मैं काफी उत्साहित हूं।

मोहिंदर

सरकार का यह फैसला काफी अच्छा है। अब दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण होगा। इससे पुरानी यादें भी ताजा होगी। और बच्चों को संस्कारिक धारावाहिक भी देखने को मिलेगा। मेरा भी पूरा परिवार रामायण को देखेगा।

लोकेश

80 के दशक में जब रामायण का प्रसारण टीवी पर होता था। तो सड़कों पर ऐसी ही स्थिति हो जाती थी जो आजकल दिखाई दे रही है। हालांकि, अब बच्चे भी सब घर पर हैं। ऐसे में सारा परिवार एक साथ बैठकर रामायण देखेगा।

कुसुम

Posted By: Inextlive