- इराकी खजूर की रमजान में रहती है सबसे ज्यादा डिमांड

- इराक में युद्ध से इस साल इराकी खजूर का दाम हुआ दुगुना

- वहीं महंगे खजूरों की भी कम नहीं है डिमांड

ALLAHABAD: रमजान के पवित्र महीने के आगमन के साथ ही स्वादिष्ट और हेल्दी खजूर के दिन आ गए हैं। जिनकी भारी खेप शहर के बाजारों में पहुंच गई है। खजूर की दुकानें सज गई हैं। लोगों ने रमजान के लिए खरीददारी भी शुरू कर दी है। लेकिन पिछले साल तक सबसे कम कीमत में मिलने वाले खजूर का दाम इस साल दुगुना हो गया है। खजूर का दाम व्यापारियों ने नहीं बल्कि इराक में चल रहे युद्ध ने बढ़ाया है। क्योंकि जिस खजूर का दाम बढ़ा हुआ है, वो इराक से आता है।

दिल्ली मंडी से मंगाते हैं

इराकी खजूर का दाम पिछले साल जहां ब्0 से भ्0 रुपए पर केजी था, वहीं इस साल 80 से 90 रुपए पर केजी तक पहुंच गया है। जिसे इराक से आयात किया जाता है। इराक में चल रहे युद्ध के कारण आसानी से खजूर के न आ पाने के कारण ही इस साल खजूर का दाम प्रति किलोग्राम दुगुना हो गया है। दिल्ली और कानपुर में बड़ी मंडी है, जहां से इलाहाबाद के साथ ही अन्य शहरों के दुकानदार खजूर मंगाते हैं।

बदला-बदला सा दिख रहा अपना घंटाघर

रमजान रविवार से शुरू होगा या फिर सोमवार से, अभी ये क्लीयर नहीं है। लेकिन लोगों ने तैयारी कर ली है। सैटरडे को मार्केट में लोगों की ये तैयारी दिखाई दी। जिससे घंटाघर का चौराहा बदला-बदला सा दिखाई दिया। जहां कल तक जूस की दुकानें दिखती थीं। वहां सैटरडे को खजूर की दुकानें सजी हुई नजर आई। जहां मार्केट निकली महिलाएं खरीददारी कर रही थीं।

क्योंकि इफ्तारी में शुभ माना जाता है खजूर

रमजान में खजूर की डिमांड इसलिए बढ़ जाती है, क्योंकि रोजा रखने वालों के लिए शाम के समय खजूर खाकर इफ्तारी करना शुभ माना जाता है। खजूर से इफ्तारी की परंपरा होने के कारण लोग खजूर खरीदना नहीं भूलते।

क्या कहते हैं दुकानदार

रमजान के महीने में हर साल खजूर की काफी बिक्री होती है। इस साल भी अच्छी खरीददारी की पूरी उम्मीद है, लेकिन इस साल इराक के खजूर का दाम करीब दुगुना हुआ है। पिछले साल जिस खजूर की कीमत ब्0 से भ्0 रुपए थी, वो इस बार 80 से 90 रुपए पर केजी के दर से बिक रहा है।

गुलाम सरवर

घंटाघर

हमारी दुकान में हर क्लास के लोगों के लिए खजूर मौजूद है। जिनकी कीमत 70 रुपए से लेकर ख्म्0 रुपए है। लेकिन अगर डिमांड की बात करें तो, 70-80 रुपए केजी वाले खजूर की डिमांड सबसे ज्यादा है।

मुन्ना

घंटाघर

रमजान शुरू होने वाला है, इसलिए लोगों ने खजूर की खरीददारी शुरू कर दी है। हर तरह के खजूर पसंद किए जा रहे हैं, लेकिन कम कीमत वाले खजूर सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। कानपुर और दिल्ली से स्टाक मंगाकर रख लिया है।

हॉफिज जी

घंटाघर

मार्केट में खजूर का भाव-

क्- ईरानी खजूर- 80 रुपए केजी

ख्- ईराक का खजूर- 70 रुपए केजी

फ्- मदीने का खजूर- ख्म्0 रुपए केजी

ब्- सऊदी का खजूर- ख्ख्0 रुपए केजी

भ्- मदीने का स्पेशल खजूर ख्ब्0 रुपए केजी

Posted By: Inextlive