Ranbir Kapoor Ramayana: जल्द ही नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर आए दिन कुछ न कुछ नए अपडेट सामने आते रहते हैं। इसी बीच अब खबर है कि इन दिनों फिल्म 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर तीरंदाजी की एक्सपर्ट ट्रेनिंग ले रहे हैं...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ranbir Kapoor Archery Lessons: बॉलीवुड अपकमिंग फिल्म 'रामायण' काफी लंबे समय से सुर्खियों में छाई हुई है। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर आए दिन कुछ न कुछ नए अपडेट सामने आते रहते हैं। जैसे की फिल्म की स्टारकास्ट और एक्टर्स की फीस। इसी बीच अब खबर है कि इन दिनों फिल्म 'रामायण' के लिए रणबीर कपूर तीरंदाजी की एक्सपर्ट ट्रेनिंग ले रहे हैं।

RK with 🏹archery coach 📸🤳#recentclicks pic.twitter.com/aBBLfkLa49

— Ranbir Kapoor 👑❤️ (@Khushali_rk) March 25, 2024

तीरंदाजी की एक्सपर्ट ट्रेनिंग ले रहे रणबीर
इंडस्ट्री के चॉकलेटी हीरो अब बड़े पर्दे पर भगवान राम का रोल प्ले करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रणबीर कपूर ने इस रोल में खुद को फिट करने के लिए कड़ी मेहनत की है, इन दिनों भी वो तीरंदाजी की ट्रेनिंग लेने में बिजी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में रणबीर तीरंदाजी सिखाने वाले कोच के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। जिस तरह श्रीराम का तीरंदाजी में कोई जवाब नहीं था, ठीक इसी तरह धनुष चलाने में परफेक्ट होने के लिए रणबीर ने इसकी ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है। ताकि वो स्क्रिन पर श्रीराम को की तरह धनुष चला कर दिखा पाएं।

क्या रहेगी फिल्म की स्टारकास्ट?
नितेश तिवारी की रामायण जहां रनबीर कपूर श्रीराम का किरदार निभाएंगे, वहीं एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता का रोल प्ले करेंगी। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार यश - लंकापति रावण, सनी देओल - हनुमान, लारा दत्ता - कैकेयी और विजय सेतुपति - विभीषण के रोल में नजर आएंगे। हालांकि, अभी बाकी रोल के लिए एक्टर्स के नाम सामने आने बाकी हैं पर खबर है कि लक्ष्मण के किरदार के लिए रवि दुबे और राजा दशरथ के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन का नाम सामने आ सकता है।

Posted By: Anjali Yadav