RANCHI : पैसेंजर्स की परेशानी को देखते हुए रांची रेलवे स्टेशन पर नया फुटओवर ब्रिज निर्माण कार्य का काम चल रहा है। ब्रिज और सीढि़यों का निर्माण काफी तेजी से किया जा रहा है। दिन-रात मजदूर निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। जल्द ही पैसेंजर्स को परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस ब्रिज के बन जाने से प्लेटफार्म नंबर ब्-भ् की रौनक बढ़ जाएगी। रांची रेलवे स्टेशन आनेवाली कई ट्रेनों का ठहराव इसी प्लेटफार्म पर हो रहा है।

बाहर निकलने के लिए तय करना पड़ता था आधा किमी

प्लेटफार्म नंबर ब्-भ् पर ट्रेन आने से पैसेंजर्स को पहले एक नंबर प्लेटफार्म जाना होता था। उसके बाद ही लोग बाहर निकल पाते थे। जिसके लिए पैसेंजर्स को ट्रेन से उतरने के बाद स्टेशन से बाहर निकलने के लिए प्लेटफार्म के अंत में बनी सीढि़यों से होते हुए प्लेटफार्म वन पर जाते थे। उसके बाद ही एग्जिट गेट से बाहर निकलते थे। इस दौरान पैसेंजर्स को लगभग आधा किमी तय करना पड़ता था। लगेज होने की वजह से उनकी परेशानी दोगुनी हो जाती थी।

ब्रिज चालू हो जाने से मिलेगी राहत

नया फुटओवर ब्रिज के चालू हो जाने से लोगों को स्टेशन से बाहर निकलने में आसानी होगी। साथ ही इस ब्रिज से होते हुए आप सीधा स्टेशन के बाहर निकल सकेंगे। अब लोगों को दूरी भी कम तय करनी पड़ेगी। ब्रिज के चालू हो जाने से वहां लाइट की भी पर्याप्त व्यवस्था होगी और प्लेटफार्म की रौनक भी बढ़ जाएगी।

राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे लेट

मौसम में हो रहे परिवर्तन का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। दिल्ली से रांची आने वाली नई दिल्ली-राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से रांची पहुंची। वहीं रांची को आने वाली दो अन्य ट्रेनों में झारखंड एक्सप्रेस क्ख् घंटे लेट से पहुंची तो जम्मू से राउरकेला जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस भी क्क् घंटे देरी से रांची आने की सूचना थी। वहीं अन्य ट्रेनें अपने समय से ही रांची पहुंची।

Posted By: Inextlive