बाॅलीवुड एक्टर रणधीर कपूर कोरोना को मात देकर घर लौट आए। बता दें एक्टर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे और उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था। फिलहाल वह स्वस्थ होकर वापस आ गए।

मुंबई (मिडडे)। एक्टर रणधीर कपूर घर वापस आ गए हैं। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कोविड -19 का इलाज करा रहे दिग्गज अभिनेता को कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई है। हालांकि अभिनेता घर लौट चुके हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आइसोलेशन में रहने और कुछ दिनों तक किसी से न मिलने की सलाह दी है।

आईसीयू में थे एडमिट
74 वर्षीय अभिनेता रणधीर 29 अप्रैल को कोरोना पाॅजिटिव निकले थे। उन्हें एक दिन के लिए आईसीयू में ले जाया गया था, हालांकि, जैसे ही उनका स्वास्थ्य स्थिर हो गया, उन्हें 3 मई को आईसीयू से बाहर कर दिया गया। रणधीर कपूर ने उस समय कहा था, "मुझे सांस लेने में कोई तकलीफ नहीं थी।' अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर ने एक साल के भीतर अपने छोटे भाइयों ऋषि कपूर (67) और राजीव कपूर (58) को खो दिया।

ऐसा रहा है उनका फिल्मी सफर
1950 के दशक की फिल्मों श्री 420 और दो उस्ताद में एक बच्चे के रूप में काम करने के बाद, रणधीर कपूर ने 1971 में अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'कल आज और कल' में एक प्रमुख नायक के रूप में काम किया। उन्होंने 'जीत', 'जवानी दीवानी' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। इसके अलावा उनकी चर्चित फिल्में 'लफंगे', 'रामपुर का लक्ष्मण', 'हाथ की सफाई', आदि शामिल हैं। बाद में उन्होंने दो और फिल्मों का निर्देशन किया - 'धर्म करम', जिसमें पिता राज कपूर, रेखा, दारा सिंह और 1991 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक ड्रामा 'मेंहदी' शामिल हैं, जिसमें ऋषि कपूर ने अभिनय किया है।

निर्देशन में भी आजमाया हाथ
'मेंहदी' बनाने के अलावा, रणधीर कपूर ने 'प्रेम ग्रंथ' और 'आ अब लौट चलें' जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया है, जो आर के फिल्म्स के पारिवारिक बैनर तले आखिरी फिल्म भी है। हाल ही में बड़े पर्दे पर उनके प्रदर्शन में 'हाउसफुल', 'हाउसफुल 2' और 'सुपर नानी' शामिल हैं। रणधीर कपूर ने अभिनेता बबीता से शादी की थी लेकिन वे अब अलग हो चुके हैं। दंपति की दो बेटियां हैं - करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari