खबर है कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी के साथ नजर आने वाले हैं। दरअसल खबर है कि रणवीर रोहित की अगली फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि रणवीर की पिछली रिलीज फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' थी। इस फिल्‍म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था।

ऐसी है जानकारी  
हालांकि रोहित शेट्टी की इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारियां अभी शेयर नहीं की गई हैं। वहीं बता दें कि रोहित शेट्टी को अभी तक कॉमेडी और एक्शन जोनर में मजेदार फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। फिलहाल रणवीर फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अभी बिज़ी हैं यहां
बताते चलें कि 'बेफिक्रे' को यशराज एंटरटेनमेंट के आदित्य चोपड़ा निर्देशित कर रहे हैं। सात साल के बाद आदित्य डायरेक्शन में लौटे हैं। ऐसे में एंटरटेनमेंट जगत के दीवानों के लिए ये बड़ी खबर है कि आदित्य चोपड़ा एक बार फिर से नई फिल्म के साथ आ रहे हैं। उनकी इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह साथ देंगे रोहित शेट्टी का।
रणवीर के साथ नजर आएंगी वाणी कपूर
फिल्म में रणवीर के साथ वाणी कपूर की जोड़ी दिखाई देगी। यहां बताना जरूरी होगा कि एक्ट्रेस वाणी ने बॉलीवुड डेब्यू साल 2013 में फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से किया था। रणवीर ने अपना डेब्यू साल 2010 में यशराज की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से किया था। अब दोनों साथ में नजर आएंगे।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma