दुष्कर्म की कोशिश को महिला ने किया नाकाम, लोग जुटे तो जान बचाकर भागे युवक

ALLAHABAD: राजरूपपुर मोहल्ले में रहने वाली एक महिला को देखकर पड़ोस में रहने वाले युवकों की नीयत खराब हो गई। वे रात में महिला को अकेला पाकर उसके घर में घुस गए। बुरी नीयत से उसके कपड़े फाड़ दिए और फिर उसके साथ मुंह काला करने का प्रयास किया। महिला ने इसका जबरदस्त विरोध किया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को जुटा लिया तो युवकों के पास जान बचाकर भागने के अलावा कोई चारा नहीं बचा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पड़ोसी युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। घटना तीन दिन पूर्व की है। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। इसी बीच पड़ोस के रहने वाले दो युवक घर के अंदर जबरन घुस आए। मना करने पर वह जोर जबरदस्ती पर उतर आए। महिला का आरोप है कि युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और कपड़े फाड़ दिए।

महिला की तहरीर पर आरोपी युवक प्रेम सिंह व धीरज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के आरोप के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

बचन सिंह सिरोही, इंस्पेक्टर

Posted By: Inextlive