Horoscope 2021 Gemini - Mithun Varshik Rashifal 2021: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी' ने आने वाले नए साल 2021 के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। यहां पढें जॉब व्‍यापार करियर और लव लाइफ के मामले में 'मिथुन' राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल। महीनेवार पढ़ें अपने भविष्‍य की जानकारी। अगर आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई है काकी कू घ ड़ छ के को हा तो जानें अपनी राशि 'मिथुन' का पूरा भविष्‍यफल।

Horoscope 2021 Gemini - मिथुन राशिफल जनवरी 2021 : जीवन जीने का कितना शानदार तरीका है आपका। आप अपने समय का समापन और शुरूआत, दोनों काम से करते हैं। अलबत्ता, अब काम को लेकर &डेडलाइन तथा डिमांड&य का दबाव झेलना पड़ सकता है। इनके समानान्तर आपके कर्तव्य भी हैं। ऐसी परिस्थितियों में आप संकल्प, भावनात्मक और वित्तीय मांग, घरेलू मोर्चे पर सहयोग का सहारा लेते हैं।

मिथुन राशिफल फरवरी 2021: आपका प्रदर्शन अच्छा बना रहेगा। ऊर्जा और प्रेरणास्पद विचारों से आपके स्वास्थ्य, शारीरिक सामर्थ्य और रचनात्मकता को तेजी मिलेगी। रचनात्मकता की दृष्टि से आप अभी बेहद सम्भावनाशील है। पूर्वनियोजित कार्यों को मूर्तरूप देने में एवं कार्य व्यापार के सिलसिले में इतनी व्यस्तता रहेगी कि और कुछ सोच ही नहीं पायेंगे।

मिथुन राशिफल मार्च 2021: काम का दबाव बढ़ेगा और साथ ही वैवाहिक या रोमांसपूर्ण सम्बन्धों की व्यक्तिगत मांगे भी आकार में विस्तृत होंगी। घर/मकान के मोर्चे पर भी आपके समय को लेकर मांग तेज होगी। पुनर्निर्माण/मरम्मत/विस्तार या अतिरिक्त निर्माण भी सम्भव। सार्वजनिक मेल-मिलाप, सम्मेलन, आयोजन आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ाएंगे।

मिथुन राशिफल अप्रैल 2021: प्रेम, रोमांस तथा निजी और रचनात्मक मोर्चे पर यह समय गतिविधियों से भरपूर रहेगा। ये चीजें आपको पसन्द भी हैं और इससे आपको आत्माभिव्यक्ति का सुख भी मिलता है। आपका किसी से रोमांस हो सकता है, लेकिन आप इसे लेकर गम्भीर नहीं रहेंगे। आपका आशय मौज मस्ती का रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे।

मिथुन राशिफल मई 2021: कई बार बहुत सी ऐसी घटनाएं भी होंगी, जो होनी नहीं चाहिए। सफलता और खुशियां निश्चित रूप से आपके खाते में होंगी। आपका आकर्षण और साहस आपकी राह को आसान बनाएंगे। रोमांस जीवन में सन्तुष्टि और खुशियां लाएगा। भावनात्मक सहयोग मिलेगा। सम्मेलनों, बैठकों आदि में आपका प्रदर्शन शानदार परिणाम दिखाएगा। शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 9 है।

मिथुन राशिफल जून 2021: आप अपनी शर्तों पर अपने जीवन को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। रचनात्मक और शौकिया गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। अपने शौक पूरे करने के लिए धन का प्रवाह बना रहेगा। स्टॉक बाजार में सट्टेबाजी के लिए भी उन्मुख होंगे, लेकिन इसमें अधिक पैठ बनाने से बचें। आप अपने परिवार को सुख समृद्धि देने के लिए ही धन अर्जित करना चाहते हैं।

मिथुन राशिफल जुलाई 2021: खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। किसी से कर्ज लेना व कर्ज देना दोनो ही काम न करें अन्यथा भविष्य में सम्बन्धों में दरार आ जायेगी। घर में मांगलिक कार्य की रूप रेखा बनाते हुए मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी यादें मन को कचोटेंगी और कुछ मानसिक तनाव का भी अहसास होगा।

मिथुन राशिफल अगस्‍त 2021: आप जो कुछ जीवन में करना चाहते हैं, उन्हें जारी रखने का संकल्प लेंगे। आप इन पर ध्यान देंगे-परिवार, रिश्तेदारों, ससुराल पक्ष, अभिभावकों के प्रति कर्तव्य पालन पर; अपने बच्चों की मांगो, जरूरतों, गतिविधियों पर, अपनी रचनात्मक इच्छाओं, अहसास और प्रतिभा की तरफ। घर-परिवार में खुशियां, दुख, सम्बन्ध और नजदीकियां, छोटी-मोटी तकरार हो सकती है।

मिथुन राशिफल सितंबर 2021: आपके सामने होगा एक चुनौतीपूर्ण दिन, जिसमें परिवार, धन सम्बन्धी मामले, उत्तेजना, धर्म तथा पूजा पाठ और जाहिर है अपने काम के दबाव को लेकर चिन्ता करने के लिए काफी कुछ होगा। तनाव इसका एक स्वाभाविक परिणाम हो सकता है। आप अपनी विभिन्न गतिविधियों, रूचियों वचनबद्धताओं, आकांक्षाओं को सन्तुलित करने का प्रयास करेंगे।

मिथुन राशिफल अक्‍टूबर 2021: ताजा नया क्षेत्र आपको अपने अधीन कर लेगा, यह बताने के लिए कि वास्तव में आपकी दिलचस्पी किसमें होनी चाहिए, और यह कुछ नया, चुनौतीपूर्ण करने के लिए अनुकूल समय भी होगा। शायद गुप्त सौदे इस चरण में मूर्तरूप ले लेंगे। आपकी सामाजिकता व्यवसाय एवं सुख चैन का सही सामंजस्य बनाए रखेगी। इसका निर्माण पिछले दिनों ही आरम्भ हो गया था। शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 6 है।

मिथुन राशिफल नवंबर 2021: आज राहत मिलेगी और दिमागी ताकत भी बढ़ेगी। आपको पिछले दिनों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निजात मिलेगी और इसके लिए किसी जुगाड़ या रणनीति बनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि नए विश्व में आप अपने भविष्य, अपने स्थान के बारे में सोंचते हुए ऐसा करेंगे। आपके कदम और चुनाव सही होंगे। धर्म-कर्म समाज, समारोह और कर्मकांडों में रूचि बढ़ेगी। शुभ रंग हल्का बैंगनी एवं शुभ अंक 3 है।

मिथुन राशिफल दिसंबर 2021: आप एक और क्षेत्र में खुद को सक्रिय करना चाहते हैं, यह आपके पेशे, रोजगार से सम्बद्ध होगा। एकबार फिर अच्छी शुरूआत होगी, जो ठोस परिणाम लेकर आएगी। स्वास्थ्य में नाजुकता, बेहतर जीवनशैली, पर्याप्त भोजन और समुचित आराम मिलेगा। योग और ध्यान आपको आने वाले वर्ष में प्रगति के लिए सहायता पहुंचाएंगे। शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 4 है।

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Posted By: Chandramohan Mishra