Horoscope 2021 Sagittarius - Dhanu Varshik Rashifal 2021: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी' ने आने वाले नए साल 2021 के लिए समस्‍त राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक बताया है। यहां पढें जॉब व्‍यापार करियर और लव लाइफ के मामले में 'धनु' राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल। महीनेवार पढ़ें अपने भविष्‍य की जानकारी। अगर आपके नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई है ये यो भा भी भू ध फ ढ भे तो जानें अपनी राशि 'धनु' का पूरा भविष्‍यफल।

Horoscope 2021 Sagittarius - धनु राशिफल जनवरी 2021 : एक बार फिर आप ऊंचा उठकर सोच-विचार करेंगे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप एकान्त चाहते हैं। आप अपनी आन्तरिक भावनाओं, आशाओं और स्वप्नों के साथ, खासकर जीवन में अपने प्रियजन के साथ बांटना चाहते हैं। आप अपनी कामयाबी और असफलताओं के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं तथा महत्वकांक्षाओं को भी बांटना चाहते हैं।

धनु राशिफल फरवरी 2021: सम्पूर्ण मानव-जाति के प्रति आपके मन में प्यार, श्रद्धा और विश्वास का भाव जागेगा। आत्मविश्वास का भाव मजबूत होगा, शान्त रहेंगे। आप नजदीक की और सुदूर की चीजों को भी स्पष्ट देख सकेंगे। आपकी मुख्य और पूर्ण प्रतिबद्धता घर के प्रति रहेगी। आपके मकान के निर्माण सम्बन्धी महत्वपूर्ण गतिविधियां होंगी। ये आपके जीवन में खुशियां और सुखद माहौल लेकर आएंगी।

Happy New Year 2021 Wishes, Images, Status, Quotes: इन मैसेजेस और फोटोज के साथ अपनों को भेजें नए साल की शुभकामनाएं

धनु राशिफल मार्च 2021: नौकरी में कोई महत्वपूर्ण पद या लाभ मिलते-मिलते रह जाएगा। सहकर्मियोंसे अप्रत्यक्ष विरोध रहेगा। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति में सुधार होगा, घर-गृहस्थी के कामों में पत्नी-बच्चों का हाथ बटाएंगे। यदि आप सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो उलझावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

Horoscope 2021: नए साल में किस राशि का खुलेगा भाग्‍य, जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021

धनु राशिफल अप्रैल 2021: आप सिर्फ काम में व्यस्त रहें, मौज मस्ती न करें ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पाटी खाना पीना आपको व्यस्त रखेगा। कुछ हद तक सामाजिकता, आपके काम से जुड़े सम्बन्धियों के साथ भी मेल-मिलाप बढ़ेगा। आप इन सभी के लिए जरूरी ऊर्जा से भरपूर होंगे। परिवार, मनोरंजन, मजा और यार दोस्त तथा वित्त आपको व्यस्त रखेंगे और खुश भी।

धनु राशिफल मई 2021: यह ऐसा दौर है, जो आमतौर पर आपकी राशि में नहीं आता है। मानसिक शान्ति, भीतरी शान्ति, सुकून मिलेगा। आपको निश्चित रूप से इनकी जरूरत भी है और ये आपको उन तमाम गतिविधियों में मदद देगी, जो आपने हाल में शुरू की हैं। आन्तरिक स्वतन्त्रता का अहसास पाने के लिए आप अपनी प्रेरणा, विचारों, और ध्यान पर ज्यादा जोर देंगे।

धनु राशिफल जून 2021: नौकरी संबंधी साक्षात्कार विद्यालय में प्रवेश आदि में सफलता मिलेगी। किसी नई योजना का शुभारम्भ आप कर सकते हैं। जमीन-जायदाद, शेयर्स बांड, खनिज पदार्थ आदि की खरीद बिक्री से लाभ मिलेगा। सामाजिक राजनैतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। शेयर बाजार में भी आज इनवेस्टमेण्ट कर सकते हैं। परिवार में छिटपुट तकरार को छोड़कर स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु राशिफल जुलाई 2021: चुनौतियां जारी रहेंगी लेकिन ये ही लाभ और प्रगति के अवसर जुटाएंगी। आप किसी अज्ञात, अलौकिक, रहस्य के पीछे भागेंगे और उसके बारे में जानना चाहेंगे। आप रचनात्मकता और नए विचारों से लबालब भरे होंगे। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपनी पहचान के लिहाज से खुद को साबित भी करेंगे।

धनु राशिफल अगस्‍त 2021: आपके पास ढेर सारा समय होगा। लोगों से मिलना-जुलना, जीवन का हर सम्भव तरीके से आनन्द उठाना आपको भाएगा। आप प्यार और रोमांस में व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में तथा मौज-मस्ती के लिए भी यात्राओं, आयोजनों का योग है। आपके अहसास और कौशल शानदार समय लेकर आएंगे।

धनु राशिफल सितंबर 2021: आप प्रदाता/दाता की भूमिका का आनन्द ले रहे हैं। आप अपने घर परिवार के लिए सुख साधन जुटाने में आनन्द का अनुभव करेंगे। गतिविधियों के हर क्षेत्र में ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्यार और विवाह में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य और वित्त में सुधार होगा। पूर्णता का अहसास होगा। दरअसल, आपको यह सब करने में मजा आता है।

धनु राशिफल अक्‍टूबर 2021: आपके पास इस समय कुछ आगे करने के लिए होगा। सन्तोष शान्ति व सम्मति परिवार के कल्याण के लिए एक साथ काम करने की सहमति देगी, जो कि एक खुशनुमा समय होगा। काम में भी अधिक प्रगति होगी। सहकर्मी, बॉस कर्मचारी सभी सहयोग की भावना रखेंगे व शान्त होंगे। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। शुभ रंग भूरा एवं शुभ अंक 8 है।

धनु राशिफल नवंबर 2021: कड़ी मेहनत और पुरस्कारों का दौर है। काम/व्यवसाय पर खास जोर देंगे। खुशी और गम की विरोधाभासी भावनाएं महसूस होंगी। इससे आप सन्तुलन, धैर्य, नियन्त्रण पर जोर देंगे। दिमागी शान्ति बनाए रखें और जब भी शारीरिक थकावट महसूस करें, तो आराम जरूर करें अन्यथा सेहत को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 9 है।

धनु राशिफल दिसंबर 2021: जीवन की शुभ चीजों का आनन्द उठाएंगे एवं उनको उसी रूप में प्राप्त करना चाहेंगे। आप एक बहुत अधिक खर्चीले व्यक्ति की तरह व्यवहार करेंगे। शायद जितने भी अब तक प्लास्टिक क्रेडिट कार्ड हैं, सभी को भुनाना होगा। ईश्वरीय कृपा से आपके पास इन खर्चोंं के लिए धन की कोई कमी नहीं रहेगी। शुभ रंग र्पपेल एवं शुभ अंक 4 है।

द्वारा: ज्‍योतिषविद् 'ऋद्धि विजय त्रिपाठी'

Posted By: Chandramohan Mishra