राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज 12वीं कक्षा के काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया है। सभी स्‍टूडेंट अपना रिजल्‍ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। इस बार ओवर आल पासिंग परसेंटेज 94.49% है।


कानपुर। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसईआर या आरबीएसई) के 12वीं कक्षा के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी है।आज 12वीं कक्षा काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित हो गया है। राजस्थान बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर अजमेर कार्यालय से कक्षा 12 के काॅमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट का रिजल्ट रिलीज किया है। इसके साथ ही बोर्ड अधिकारियों ने स्टूडेंट को शुभकामनाएं दी। बीएसईआर ने काॅमर्स स्ट्रीम 12वीं कक्षा छात्रों के लिए परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन रिजल्ट उपलब्ध कराया है। इस साल ओवर आल पासिंग परसेंटेज 94.49%
राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया काफी आसान है। काॅमर्स स्ट्रीम में इस साल ओवर आल पासिंग परसेंटेज 94.49% है। जागरण जोश के मुताबिक इस बार रजिस्टर्ड स्टूडेंट की कुल संख्या 36549 है। कुल स्टूडेंट की संख्या 36068 है। इसमें पास 34079 स्टूडेंट पास हुए हैं। वहीं इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों ने राजस्थान 12 वीं काॅमर्स स्ट्रीम रिजल्ट 2020 में लड़कों को पीछे छोड़ दिया। लड़कों का पासिंग परसेंटेज 93.18% है, जबकि लड़कियों का ओवर आल पासिंग परसेंटेज 96.94% है।

Posted By: Shweta Mishra