कल्कि कोचलिन ने 2009 में बॉलीवुड में कदम रखा था। अनुराग कश्‍यप की देव डी में कल्कि ने चन्‍द्रमुखी का किरदार निभाया था। बॉलीवुड में कल्कि को आये हुये 7 साल हो चुके हैं। कल्कि ने हर क्षेत्र में खुद को विनर साबित किया है। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने सराहा है। उन्‍हें अवार्ड से भी नवाजा गया है। हारपर बजार इंडिया के फ्रंट पेज पर उन्‍हें जगह मिली। उन्‍होंने खुद को प्रियंका चोपड़ा दीपिका पादुकोण और करीना कपूर की श्रेणी में खुद को खड़ा कर दिया है। हम आप को कल्कि के बारे में वो बताने जा रहे हैं जो उन्‍हें दूसरों से अलग और खास बनाता है।


2- कल्कि किसी भी फेयरनेस ब्रांड का विज्ञापन नहीं करती हैं। कल्कि का कहना है कि खूबसूरत का फेयरनेस से कोई लेनादेना नही है। मुझे पता है कि डस्की गर्ल्स बहुत स्टनिंग लगती हैं।4- कल्कि कोचलिन का नाम बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन में गिना जाता है। वो बिकिनी में नजर आयें या साड़ी में उनका अंदाज अनोखा होता है। उन्हें क्वीन ऑफ एक्सपेरीमेंटल फैषन भी कहा जाता है।6- एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि नहीं मैं सबसे अच्छे व्यक्ति हूं। मुझे मेग रयान, ब्रिजेट जोन्स की डायरी और चार्ली चैपलिन पसंद है। मैं लोगों को एक निश्चित तरीके से देखती हूं। वास्तव में जब अनुराग पहली बार मुझ से मिला तो उसे लगा कि मैं सफेद गालों वाली रसियन लड़की हूं।
8- कल्कि कोचलिन के बारे में अगर सबसे बेहतरीन बात कही जाये तो वो ये है कि वो बहुत साहसी महिला हैं। फिर चाहें उनका किसी के खिलाफ खड़ा होना हो या फिर किसी के साथ खड़ा होना हो। वो पीछे नहीं हटती हैं। वो फेमेनिज्म को खुल कर सपोर्ट करती हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra