21 साल बाद किसी भारतीय ने इस मैदान पर लगाया शतक, ये हैं कोहली के 5 विराट रिकॉर्ड
21 साल बाद वानखेड़े में भारतीय खिलाड़ी का शतक
मुंबई के वानखेड़े में 21 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने वनडे में शतक लगाया। विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 121 रनों की शानदार पारी खेली। इससे पहले साल 1996 में सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था। वानखेड़े में वनडे इतिहास में सचिन, कोहली के अलावा अजहर ही ऐसे तीन खिलाड़ी हैं जिनके बल्ले से शतक निकला।
सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा शतक मास्टर ब्लॉस्टर सचिन तेंदुलकर (49) के नाम हैं। अब उनके बाद दूसरा नंबर विराट कोहली का आता है। कोहली ने वानखेड़े में अपने करियर का 31वां शतक लगाया। साथ ही उन्होंने रिकी पोटिंग (30) को भी पीछे छोड दिया।
शतक लगाने के बाद पहली बार हार
कोहली को रन मशीन कहा जाता है। जब-जब कोहली का बल्ला चला भारत को लगभग जीत ही मिली। ऐसा पहली बार हुआ जब घरेलू मैदान पर कोहली के शतक लगाने के बावजूद भारत हार गया।