बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार ओम पुरी अब इस दुनिया में तो नहीं रहे। लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदार और दमदार आवाज आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। एक साधारण सा चेहरा होने के बावजूद ओम पुरी ने फिल्‍मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। कई दशक तक फिल्‍मों का अहम हिस्‍सा रहे ओम पुरी की रियल लाइफ काफी विवादित रही। तो आइए जानें वो कौन-कौन से हैं विवाद.....



2. 26 साल बाद पत्नी से हुए अलग :
नंदिता ने ओमपुरी के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दायर किया था। उनका आरोप था कि वह अपनी पहली पत्नी सीमा कपूर के साथ अभी भी जुड़े हैं। उनसे चोरी छुपे मिलते हैं। इतना ही नहीं वह उनके साथ फिजिकल रिलेशन भी मेनटेन किए हुए है। इस बात का जब भी वह विरोध करती हैं तो ओमपुरी उन्हें मारते पीटते हैं। इसके अलाव घर खर्च तक नहीं देते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं अभिनेता ओमपुरी पत्नी नंदिता की ओर से लगाए जा रहे इन आरोपों को अब तक गलत बताते आए हैं। वहीं कहा जा रहा है कि ओमपुरी नंदिता की ओम पुरी पर लिखी किताब ‘अनलाइकली हीरो: द स्टोरी ऑफ ओम पुरी’ से नाराज हैं। इस किताब में नंदिता ने उनके पुराने रिश्तों को गलत तरह से पेश किया है। जो ओमपुरी को नागवार गुजरा।
भैंस का झूठा रेप करने वाले को ओमपुरी ने सच में लाठी से पीट दिया



4. बीफ बैन को बताया गलत :
दादरी कांड के दौरान ओम पुरी अपने एक बयान को लेकर फिर सुर्खियों में आए थे। दरअसल दादरी में एक मुसलमान के घर बीफ मिलने पर कुछ लोगों ने उसकी मार-मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से पूरे देश में बीफ बैन की मांग उठने लगी। तभी ओम पुरी ने कहा था कि, 'जो लोग भारत में बीफ बैन की वकालत करते हैं, वो ढोंगी हैं। हम बीफ का एक्सपोर्ट करके करोड़ों कमाते हैं'।

5. नक्सली अपने हक के लिए लड़ते :
साल 2012 में एक फिल्म 'चक्रव्यूह' की शूटिंग के दौरान ओम पुरी ने नकसलियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। ओम पुरी का कहना था कि, 'ये नक्सली आतंकी नहीं होते, ये अपने हक के लिए मजबूरन हथियार उठाते हैं। ये अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं। ये कभी भी आम आदमी या गरीब को नुकसान नहीं पहुंचाते।' ओम पुरी द्वारा दिया गया ये बयान उस समय खूब सुर्खियों में रहा था।
ओम पुरी का दावा हॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले वो हैं पहले बॉलीवुड एक्टर

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari