युवा विकेटकीपर पंत ने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ की तस्वीरें शेयर कीं। अधिकांश खिलाड़ी मैच के चौथे दिन ही लौट गए थे जबकि पंत एक दिन रुके रहे।

रांची (ब्यूरो)। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह टीम इंडिया के अगले विकेटकीपर के रूप में देखा रहा है। पंत समय-समय पर अपने सीनियर से टिप्स भी लेते दिखाई देते हैं। इस क्रम में पंत ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं जिसमें वह पूर्व कप्तान के साथ उनके रांची स्थित फार्म हाउस में समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें रांची में धोनी के फार्म हाउस की हैं जहां ये दोनों पेट्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। पंत ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा - गुड वाइब्स!

View this post on InstagramGood Vibes Only 😎🤘🏻 🐕 @mahi7781

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant) on Oct 24, 2019 at 10:51pm PDT


धोनी की तरह उम्मीद
बता दें कि पिछले दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ  तीसरा टेस्ट रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम रांची में खेला गया था। हालांकि पंत यहां प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह साहा ने विकेट कीपिंग की थी। तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि पंत घर न लौटकर धोनी के यहां ही रुक गए थे। इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप से ही पंत को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वह कई अहम मौके पर अच्छी शुरुआत के बाद गलत शॉट खेलकर आउट हुए, जबकि उनसे धोनी की ही तरह मैच फिनिश की उम्मीद की जा रही थी।

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari