-जिनकी दुकान और घर के सामने दिखेगा कचरा उन पर होगी कार्रवाई

-नगर निगम ने रोक लगाने के लिए शुरू की तैयारी

-जहां-तहां कचरा फेंक कर निकल जा रहे हैं लोग

ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

RANCHI (11 स्नद्गढ्ड) : राजधानी में अब किसी भी हाल में जहां-तहां कचरा नहीं फेंक सकेंगे। चूंकि रांची नगर निगम अब कचरा फेंकने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत कचरा फेंकने वाले से ऑन स्पॉट फाइन वसूला जाएगा। वहीं उन्हें सजा देने की भी तैयारी की जा रही है। तभी लोगों की गंदी आदतों में सुधार आएगा। बताते चलें कि सिटी में लोग घर और दुकानों के बाहर ही कचरा डालकर निकल जा रहे हैं। इससे सिटी की छवि खराब हो रही है।

कार्रवाई की योजना बना रहे अधिकारी

कार्रवाई के लिए नगर निगम ने योजना बनाने पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत वैसे हाउस होल्डर्स से फाइन वसूला जाएगा जिनके घरों के सामने कचरा मिलेगा। वहीं दुकानदारों को भी नहीं बख्शा जाएगा। वहीं बार-बार फाइन लगाने के बाद भी अगर वे लोग नहीं सुधरते हैं तो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कूड़ा फेंकने पर 500 रुपए होगा फाइन

नगर निगम क्षेत्र में 1.90 लाख हाउस होल्डर्स रजिस्टर्ड हैं। जहां हर घर से कचरा निकलता है। इसमें सिटी के मार्केट और दुकानें भी शामिल हैं। ऐसे में कचरा कलेक्ट करने के लिए डोर टू डोर कलेक्शन शुरू किया गया है। इसके बाद भी लोग कचरा गाडि़यों में डालने के बजाय जहां-तहां फेंकते हैं। अब लोगों को इसके लिए मिनिमम 500 रुपए फाइन देना होगा। वहीं मैक्सीमम फाइन 5000 रुपए तक फिक्स किया गया है।

फाइन लगाने से यूरीनल का यूज करने लगे हैं लोग

सिटी में लोग खुले में यूरीन कर रहे थे। लेकिन जब लोगों पर इसके लिए 100 रुपए फाइन लगाया जाने लगा तो लोगों की आदत बदल गई है। अब लोग मॉड्यूलर टॉयलेट का यूज कर रहे हैं। इसी तर्ज पर कचरा फेंकने वालों पर भी फाइन लगाया जाएगा ताकि लोगों की आदत में बदलाव आ जाए।

--

लोगों में सिविक सेंस नहीं है। इसे डेवलप करना होगा और शहर को साफ करना होगा। जिस तरह से लोग अपने घर को हमेशा साफ रखते हैं और कचरा कूड़ेदान में डालते हैं। कुछ ऐसी ही आदत शहर के लिए भी डालनी होगी।

मनोज कुमार, नगर आयुक्त, आरएमसी

Posted By: Inextlive